फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lalkar The Challenge Cricket Tournament going

Dehradun News: रवि की आक्रामक पारी की बदौलत यारिया इलेवन की जीत

Wed, 03 Jan 2024 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Lalkar The Challenge Cricket Tournament going
Iयारिया इलेवन ने 190 रनों का रखा लक्ष्य, खालसा की टीम 120 रन पर सिमटीI
विज्ञापन


डाकपत्थर बैराज ग्राउंड में चल रही ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट की कड़ी में मंगलवार को यारिया इलेवन और खालसा इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। यारिया इलेवन ने खालसा इलेवन को 69 रन से हरा दिया।




टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यारिया इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 189 रन बनाई। रवि चौहान ने 65 रन की आक्रामक पारी खेली। रब्बू ने 25 और अजीत ने 21 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खालसा इलेवन की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। यारिया के गेंदबाजों के आगे खालसा के खिलाड़ी बेबस दिखे। पूरी टीम 120 रन पर ही सिमट गई। सुनील ने 22, मोनाल ने 14 रन की पारी खेली। यारिया इलेवन की ओर से सुधीर और शत्रुघन ने दो-दो और मुकुल व आशीष ने एक-एक विकेट चटकाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए रवि चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले कर्मचारी नेता और यूजेवीएनएल के सहायक अभियंता पंकज सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों का परिचय लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed