फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lal Krishna Advani had come to Mussoorie with his family

Dehradun News: परिवार के साथ मसूरी आए थे लालकृष्ण आडवाणी, भारत रत्न सम्मान मिलने क्षेज्ञ में खुशी की लहर

Tue, 02 Apr 2024 10:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 02 Apr 2024 10:35 AM IST
सार

नवंबर 2000 में लालकृष्ण आडवाणी अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे। उन्होंने परिवार सहित कुछ दिन मसूरी में बिताए थे। आडवाणी ने मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता की खूब तारीफ की थी और यहां के लोगों से मसूरी को हमेशा हरा-भरा बनाए रखने की अपील भी की।

विज्ञापन
Lal Krishna Advani had come to Mussoorie with his family
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : PTI

विस्तार

देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान मिलने पर मसूरीवासियों में खुशी की लहर है। उनका मसूरीवासी तब से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं जब वह परिवार के साथ मसूरी घूमने आए और यहां उन्होंने कुछ दिन बिताया भी।

विज्ञापन


मसूरी के इतिहासकार गोपाल भारद्वाज कहते हैं कि नवंबर 2000 में लालकृष्ण आडवाणी अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे। उन्होंने परिवार सहित कुछ दिन मसूरी में बिताए थे। आडवाणी ने मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता की खूब तारीफ की थी और यहां के लोगों से मसूरी को हमेशा हरा-भरा बनाए रखने की अपील भी की। बताया कि आडवाणी ने परिवार के साथ मालरोड सहित कई जगह घूमे। रोपवे से गनहिल भी गए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Baba Tarsem Singh murder: पहाड़ से तराई और यूपी तक बाबा तरसेम सिंह की संपत्ति, अब जांच कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सन् 2000 में घूमने आए पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने एलबीएस अकादमी में लेक्चर दिया था। कहा कि शाम को मालरोड में उनके फोटो स्टूडियो में भी आडवाणीजी आए थे। यहीं बैठकर पार्टी को लेकर चर्चा की। कहा कि आडवाणीजी को भारत रत्न मिलने से बड़ी खुशी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed