{"_id":"6aac3eb7236c5350610f3688","slug":"lakhpati-didis-lit-lamps-and-blessed-the-pm-dehradun-news-c-5-drn1043-1068461-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दीप जलाकर लखपति दीदियों ने दिया पीएम को आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दीप जलाकर लखपति दीदियों ने दिया पीएम को आशीर्वाद
विज्ञापन
देहरादून। राज्य की सभी लखपति दीदियों और ग्राम्य विकास विभाग से जुड़े स्वयं सहायता समूहों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीण परिवारों एवं समुदाय आधारित संस्थाओं ने सहभागिता की।
सुशासन दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, क्लस्टर लेवल फेडरेशन, लखपति दीदियों, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, वीबीजी राम जी के अंतर्गत रोजगार सहायकों और अन्य शासकीय योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को इस विशेष अभियान से जोड़ा गया।
अभियान के लाभार्थियों ने शाम सात बजे अपने-अपने घरों के सामने दीप प्रज्वलित किए और दीप प्रज्वलन के माध्यम से लाभार्थियों ने अभियान को जन-भागीदारी का स्वरूप दिया। लाभार्थियों ने दीप प्रज्वलन के फोटो एवं वीडियो साझाकर अभियान की व्यापक सहभागिता एवं सुनिश्चित की।