{"_id":"a3900710840d163c06b9604775f435fb","slug":"lahori-express-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़कीः भाईचारे का पैगाम लेकर आएगी लाहौरी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़कीः भाईचारे का पैगाम लेकर आएगी लाहौरी एक्सप्रेस
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन दो मुल्कों के बीच की दूरियों को मिटाते हुए शांति और भाईचारे का संदेश लेकर पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में पिरान कलियर के विश्व प्रसिद्ध सालाना उर्स में जियारत करने के लिए 152 पाक जायरीनों का जत्था पहुंचेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से रुड़की रेलवे स्टेशन से लेकर कलियर तक सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
हर साल आते हैं पाकिस्तानी जायरीन
पिरान कलियर के सालाना उर्स में हर साल पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था जियारत करने के लिए पहुंचता है। शुक्रवार को लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन में 152 पाक जायरीन रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। इनमें पाकिस्तानी उच्चायोग के तीन अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बसों से उन्हें पिरान कलियर ले जाया जाएगा। कलियर में साबरी गेस्ट हाउस में पाक जायरीनों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
रुड़की से कलियर के बीच सुरक्षा के मद्देनजर बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके इलावा गेस्ट हाउस में सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। गेस्ट हाउस में चिकित्सा सुविधा के भी इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान एक एंबुलेंस और एक विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती भी गेस्ट हाउस में की गई है।
एएसडीएम मोहम्मद नासिर ने बताया कि पाक जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। खुफिया विभाग की एजेंसियों को भी सतर्क किया गया है।
साबरी गेस्ट हाउस के गेट पर लगाए सीसी कैमरे
पाकिस्तानी जायरीनों के ठहरने की व्यवस्था साबरी गेस्ट हाउस में की गई है। यहां पर खुफिया विभाग के अधिकारियों के अलावा पुलिस की तैनाती रहेगी।
इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गेस्ट हाउस के मेन गेट पर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं।