फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lahori Express did not run even on the fourth day

चौथे दिन भी नहीं चली लाहौरी एक्सप्रेस

Wed, 25 Aug 2021 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lahori Express did not run even on the fourth day
कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसानों के आंदोलन के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन लगातार चौथे दिन भी निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेेशन पहुंचे यात्रियों को सामान समेत घरों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ऐन मौके पर ट्रेन निरस्त होने की वजह से यात्रियों में गुस्सा भी दिखाई दिया। आरक्षण निरस्त कराने को लेकर स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसानों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। किसानों के रेल पटरियों पर काबिज होने की वजह से देश के विभिन्न राज्यों से पंजाब जाने वाली ट्रेनों का संचालन बाधित है। पिछले चार दिनों से रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन भी निरस्त किया जा रहा है। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेन का संचालन ऐन मौके पर निरस्त करने से यात्रियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इससे यात्रियों में खासा गुस्सा भी दिखाई दिया। कई यात्रियों ने कहा कि जब किसानों का आंदोलन जारी है तो रेलवे बोर्ड को ट्रेन का संचालन कई दिनों के लिए एक साथ निरस्त कर देना चाहिए। हर दिन संचालन निरस्त होने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed