फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lady inspector daughter molested

देहरादून: महिला इंस्पेक्टर की बेटी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Oct 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Oct 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
lady inspector daughter molested
arresting

पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी छेड़छाड़ की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है। बुधवार रात बाजार में सामान खरीदने गई महिला इंस्पेक्टर की बेटी से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में महिला इंस्पेक्टर की बेटी बुधवार रात सामान खरीदने बाजार गई थी। घर लौटते समय मंडी तिराहे के पास अंधेरे का लाभ उठाकर एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इंस्पेक्टर की बेटी ने विरोध किया तो आरोपी बदतमीजी पर उतर आया। मनचले के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने कुछ दूरी पर तैनात पुलिस कर्मियों का भी डर नहीं था।

विज्ञापन


पीड़िता ने शोर मचाने के साथ फोन कर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी नदीम निवासी बेहट को पकड़ लिया। पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि महिला इंस्पेक्टर की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी का चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ की दूसरी घटना रायपुर क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक डालनवाला क्षेत्र की महिला 16 अक्तूबर की रात रायपुर क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी बीच एक युवक ने पीछा करते हुए महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed