{"_id":"afd1ee570d613e8d4a67b9d35f48f827","slug":"lady-doctor-transferred-in-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों से निकाल लेडी डॉक्टर्स को फील्ड में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों से निकाल लेडी डॉक्टर्स को फील्ड में भेजा
अरुणेश पठानिया/अमर, उजाला, देहरादून
Updated Sat, 06 Sep 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृ और शिशु स्वास्थ्य की स्थिति उत्तराखंड में कमजोर होने का असर विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादलों में दिखा है। महानिदेशालय में लंबे अरसे से तैनात कई लेडीज डाक्टर्स को फील्ड में पोस्टिंग दी गई है।
विज्ञापन
अस्पतालों में मात्र 58 फीसदी संस्थागत प्रसव और गर्भवती महिलाओं के चैकअप तक की सुविधा नहीं मिलने पर भी आपत्ति जता चुका है।
महिलाओं को नहीं मिलती स्वास्थ्य सेवाएं
जनगणना विभाग की अगस्त में एंटे और पोस्ट नेटल केयर के आंकड़ों में उत्तराखंड की चिंताजनक स्थिति सामने आई है। उत्तराखंड में 17 फीसदी गर्भवती महिलाओं का अनिवार्य एंटे नेटल चैकअप (एएनसी) चैकअप हो पा रहा है। 20 फीसदी शिशुओं को संपूर्ण टीकाकरण से वंचित हैं। शुक्रवार को जारी तबादला आदेश में इसका असर दिखा है।
विज्ञापन
महानिदेशालय से संयुक्त निदेशक ग्रेड पर डॉ. सुमन आर्य, डॉ. सरोज नैथानी, डॉ. मीनू चौहान, डॉ. मीनाक्षी उनियाल को फील्ड पोस्टिंग दे दी है। महानिदेशालय में लंबे समय से अटैच वरिष्ठ चिकित्साधिकारी गाइनोक्लोजिस्ट डॉ. कल्पना गुप्ता को जिला महिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों में राजभवन में तैनात कार्डियोलाजिस्ट डॉ. अनुपम चतुर्वेदी को जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया है। जबकि वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के तबादलों में अधिकतर डॉक्टरों के अस्पताल तो बदले लेकिन उन्हीं जनपदों में रखा गया है जहां वह पहले से तैनात थे।
कुछ के रुक गए तबादले
महानिदेशालय से लगभग 55 चिकित्सकों के तबादलों का प्रस्ताव शासन भेजा गया था, जिसमें से कुछ के आदेश नहीं हुए हैं। सरकार ने महानिदेशालय के प्रस्ताव में सुझाए तबादला स्थलों में भी बदलाव किया है।