{"_id":"5a71f33b4f1c1b8c268b7aea","slug":"lady-civil-judge-suspended-who-allegedly-harassment-a-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः कोर्ट के आदेश पर नाबालिग के उत्पीड़न में आरोपी जज दीपाली शर्मा सस्पेंड, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः कोर्ट के आदेश पर नाबालिग के उत्पीड़न में आरोपी जज दीपाली शर्मा सस्पेंड, जानिए पूरा मामला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 01 Feb 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के कथित उत्पीड़न के आरोपों से घिरीं हरिद्वार में तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन दीपाली शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
29 जनवरी को हाइकोर्ट के आदेश पर हरिद्वार के जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान, एसएसपी कृष्ण कुमार समेत तमाम अधिकारियों ने जज दीपाली के यहां से नैनीताल की किशोरी को मुक्त कराया था।
विज्ञापन
कोर्ट के निर्देश पर हुए मेडिकल परीक्षण में किशोरी के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। कुछ निशान ताजे तो कुछ पुराने थे। मेडिकल के बाद से जज पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा था। बुधवार शाम को नैनीताल हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त ने बताया कि जज दीपाली शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन