फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ladenge corona se: police worker on roads, their wife making mask

#ladengecoronase: पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात, घर में पत्नियां बना रहीं मास्क 

Sun, 05 Apr 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Apr 2020 01:00 AM IST
सार

  • पुलिस लाइन में रोजाना तैयार हो रहे 50 से 55 मास्क

विज्ञापन
ladenge corona se: police worker on roads, their wife making mask
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरकर अपनी ड्यूटी के साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं तो उनकी पत्नियां घरों में मास्क तैयार कर रहीं हैं। इन मास्कों को पुलिसकर्मियों और आम जनता को दिया जा रहा है।

विज्ञापन


ये महिलाएं टू लेयर मास्क तैयार कर रहीं हैं। दिलचस्प बात है कि कुछ महिला कांस्टेबल ड्यूटी करने के बाद इन महिलाओं का मास्क बनाने में हाथ भी बंटा रहीं हैं। 23 मार्च से लॉकडाउन होने के बाद से ही पुलिसकर्मी चौराहे, मोहल्ले और बॉर्डर पर मुस्तैद होकर ड्यूटी कर रहे हैं।

विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर महिलाओं को उपलब्ध कराया जा रहा कपड़ा और धागा

तमाम पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद घर तक नहीं गए हैं। ऐसी परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाने के लिए उनकी पत्नियों ने घरों में मास्क बनाना शुरू कर दिया है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के निर्देश पर महिलाओं को कपड़ा और धागा उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रतिदिन 50 से 55 मास्क तैयार कर उनको सैनिटाइज कर पुलिस और आम जनता को बांटे जा रहे हैं। मास्क बनाने वालों में हेड कांस्टेबल कुवाश राय, शांति पंत, तुलसी जीना, किरन चंद्रा, अंजू धर्मा रावत और तुलसी देवी शामिल हैं। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने पुलिसकर्मियों की पत्नियों के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने बताया कि मास्क बनाने वाली महिलाओं को जरूरी कपड़ा और अन्य सामान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed