फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kurki notice pasted on uttarakhand education minister, MLA house and others

उत्तराखंडः कैबिनेट मंत्री, तीन विधायक और अन्य के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा

Fri, 22 Nov 2019 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 22 Nov 2019 10:07 AM IST
सार

  • हाईवे जाम करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
  • 24 लोगों के खिलाफ जारी हुए थे गैर जमानती वारंट

विज्ञापन
kurki notice pasted on uttarakhand education minister, MLA house and others
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस ने हाईवे जाम करने के मामले में एक और वारंटी को गिरफ्तार किया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री समेत तीन विधायक और अन्य लोगों के घरों पर कुर्की की उद्घोषणा के नोटिस चस्पा किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने महुवाडाबरा निवासी जितेंद्र पुत्र धर्मपाल को उसके घर से पकड़ा है। वह 2012 में हाईवे जाम करने में शामिल था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


बता दें कि 2012 में सुभाष चौक पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा और पूर्व सांसद बलराज पासी आदि पर हाईवे जाम करने का कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में इन पांचों नेताओं समेत कुल 24 आरोपी नामजद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा

मामले की सुनवाई काशीपुर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही है। तारीखों पर पेश नहीं होने पर अदालत ने मंत्री और विधायकों समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। इसके बाद पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


इधर, मंत्री एवं विधायकों के कोर्ट में पेश न होने पर पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर शिक्षा मंत्री, विधायक जसपुर आदेश चौहान, विधायक काशीपुर हरभजन सिंह चीमा, विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल समेत अन्य लोगों के घरों पर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है।

नोटिस में कोर्ट में पेश होने का कहा गया है। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि कुछ वारंटी भूमिगत हो गए हैं। बताया कि शिक्षा मंत्री समेत विधायक एवं अन्य 15 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed