{"_id":"5ec4dbf83b3f9caf67580a2b1a3b3f65","slug":"kunvar-pranav-singh-champion-target-surendra-rakesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम 'रजिया' का 'चीरहरण' हो रहा हैः चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम 'रजिया' का 'चीरहरण' हो रहा हैः चैंपियन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Oct 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सीएम को 'रजिया गुंडों में फंसी हुई' की बात को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि चैंपियन के नए बयान ने सरकार के कान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
चैंपियन ने देहरादून में प्रेस कांफ्रेस कर परिवहन मंत्री बसपा विधायक सुरेंद्र राकेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चैंपियन ने सुरेंद्र राकेश पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि वो उनके खिलाफ हाईकोर्ट में जाएंगे। इस मामले को चैंपियन ने विधानसभा में भी उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
चैंपियन के मुताबिक सुरेंद्र राकेश सीएम विजय बहुगुणा का चीरहरण कर रहे हैं। इसके पहले कल रुड़की में चैंपियन ने सुरेंद्र राकेश को भ्रष्ट मंत्री बताते हुए मंत्रिमंडल से हटाकर मंगलौर के विधायक सरवत करीब अंसारी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन