फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh Mela 2021: 55 lakh devotees Can Do ganga snan in a Day with social distancing

Kumbh Mela 2021: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक दिन में 55 लाख श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था 

Wed, 11 Nov 2020 12:32 PM IST
अलका त्यागी रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Nov 2020 12:32 PM IST
सार

  • हरिद्वार में महाकुंभ के लिए 107 घाट कराए गए हैं तैयार, इस बार 32 के बजाय होंगे 24 सेक्टर 
  • ट्रैफिक और सड़कों की भीड़ झेलने की क्षमता से अनुरूप लेंगे फैसला: आईजी 

विज्ञापन
Kumbh Mela 2021: 55 lakh devotees Can Do ganga snan in a Day with social distancing
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार महाकुंभ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 107 घाटों पर कुल 55 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन स्नान कर सकेंगे। हालांकि, यह संख्या यातायात और सड़कों की क्षमता को देखते हुए घटाई भी जा सकती है। इससे पहले कुंभ में यह संख्या करोड़ों में होती थी। इधर, इस बार भीड़ कम होने की संभावना के चलते कुंभ क्षेत्र को भी अस्थाई रूप से लगभग एक तिहाई तक कम किया गया है।

विज्ञापन


महाकुंभ को लेकर ज्यादातर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लेकिन, अभी तक यह अंदाजा नहीं लगाया जा सका है कि महाकुंभ में भीड़ कम रहेगी या ज्यादा। यह सब कोविड के आगामी समय में होने वाले असर पर ही तय किया जा सकता है। इसके हिसाब से ही फोर्स आदि की व्यवस्था की जानी है। जबकि, वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर ही सारी परंपराओं को पूरा किया जाना है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Kumbh Mela 2021: महाकुंभ में हाथियों का रास्ता रोकेगी दो मीटर ऊंची पत्थरों की दीवार
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में सरकार के कुल 63 स्नान घाट हैं। इनमें कुछ पुराने तो कई हाल के दिनों में तैयार कर लिए गए हैं। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि सरकारी और प्राइवेट घाटों की संख्या 107 है। इन पर स्नान की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के साथ की जानी है। भारत सरकार के मानकों के अनुसार 1.8 मीटर की दूरी एक दूसरे के बीच होनी जरूरी है। इस हिसाब से सभी घाटों की क्षमता लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं को एक दिन में स्नान कराने की है। मगर, सड़कों की क्षमता इनसे कहीं कम है, लिहाजा यह उस वक्त घटाया भी जा सकता है। 

दो लाख वर्गमीटर है घाटों का क्षेत्रफल 

सभी घाटों का कुल मिलाकर क्षेत्रफल लगभग 1.97 लाख वर्गमीटर है। इसी क्षेत्रफल के आधार पर औसत श्रद्धालुओं की संख्या आंकी गई है। ज्यादातर भीड़ मकर संक्रांति और बाद में शाही स्नानों पर होती है। महाकुंभ में फोर्स कितनी तैनात होनी है इस पर भी जल्द फैसला हो जाएगा। 

एक तिहाई सेक्टर घटाए गए, अब कुल 24
आईजी ने बताया कि पहले महाकुंभ में मेलाक्षेत्र कुल 32 सेक्टरों में बंटा था। 2021 के महाकुंभ के लिए 40 सेक्टर बनाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन, कोविड के चलते इन सेक्टरों को घटाकर 24 कर दिया गया है। महाकुंभ में ऋषिकेश व आसपास का क्षेत्र रिजर्व रहेगा। जरूरत पड़ने पर इन सेक्टरों को भी खोल दिया जाएगा। 

महाकुंभ में स्नान के लिए लगभग 107 घाट तैयार किए गए हैं। भारत सरकार के मानकों के अनुसार 1.8 मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। लिहाजा, घाटों के कुल क्षेत्रफल के आधार पर हर दिन में लगभग 55 लाख श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं। इनकी संख्या अन्य क्षमताओं को देखते हुए घटाई भी जा सकती है।
- संजय गुंज्याल, आईजी कुंभ मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed