फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kumbh covid test scam : three hours investigation from cmo

कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़ा : सीएमओ से तीन घंटे चली पूछताछ, कई दस्तावेज लिए कब्जे में

Sat, 03 Jul 2021 05:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 03 Jul 2021 05:59 PM IST
सार

कोरोना जांच फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने शुरूआती पांच दिनों में सीएमओ हरिद्वार एसके झा, मेलाधिकारी स्वास्थ्य अर्जुन सेंगर व कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र त्यागी से पूछताछ की थी।

विज्ञापन
kumbh covid test scam : three hours investigation from cmo
investigation

विस्तार

हरिद्वार कुंभ के दौरान कोरोना जांच घोटाले में शुक्रवार को एसआईटी ने फिर से सीएमओ हरिद्वार और मेला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही उनके कार्यालयों में तैनात कई कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके साथ ही स्वास्थ्य मेलाधिकारी कार्यालय से टेंडर प्रक्रिया से संबंधित कुछ कागजात भी अपने कब्जे में लिए।

विज्ञापन


कोरोना जांच फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने शुरूआती पांच दिनों में सीएमओ हरिद्वार एसके झा, मेलाधिकारी स्वास्थ्य अर्जुन सेंगर व कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र त्यागी से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


इसके बाद मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनर शरत व मल्लिका पंत, नलवा लैब हिसार के संचालक नवतेज नलवा, डॉक्टर लाल चंदानी लैब के संचालक अर्जन लाल चंदानी व उनके बेटे पवन लाल चंदानी और डीलर अनुदेश गोयल से सात दिनों तक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को एसआईटी ने गैर जमानती धारा 467 का इजाफा पहले से दर्ज मुकदमे में किया था। जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि शुक्रवार को सीएमओ एसके झा, मेलाधिकारी स्वास्थ्य अर्जुन सिंह सेंगर व उनके कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद बयान दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed