कोविड जांच फर्जीवाड़ा: एसआईटी आशीष को लेकर पहुंची हिसार, रजिस्टर और लैपटॉप बरामद करने की तैयारी
महाकुंभ मेला 2021 के दौरान हुई कोरोना जांच में फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगी हैं। इसके तहत हुई पहली गिरफ्तारी में आरोपी डेलफिया लैब भिवानी के आशीष वशिष्ट को गिरफ्तार किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार महाकुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच फर्जीवाडे़ मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी आशीष वशिष्ट को कोर्ट से तीन दिन की रिमांड पर लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) हरियाणा के हिसार में स्थित नलवा लैब पहुंची। यहां टीम ने कई जानकारी ली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने राजस्थान के एक कॉल सेंटर से फर्जी डाटा अपलोड किया था।
महाकुंभ मेला 2021 के दौरान हुई कोरोना जांच में फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगी हैं। इसके तहत हुई पहली गिरफ्तारी में आरोपी डेलफिया लैब भिवानी के आशीष वशिष्ट को गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी की टीम ने आरोपी आशीष को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा था। इसके साथ ही उसका तीन दिन का कोर्ट से रिमांड भी लिया था।
आरोपी को शुक्रवार को रिमांड पर लेकर एसआईटी के जांच अधिकारी राजेश शाह अपनी टीम के साथ हिसार में नलवा लैब पर पहुंचे। एसआईटी की टीम रजिस्टर व लैपटॉप भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद करेगी। इसके साथ ही आरोपी को भिवानी, राजस्थान व दिल्ली ले जाने की बात एसआईटी सूत्रों ने बताई है।
आशीष वशिष्ठ ने आईसीएमआर के पोर्टल पर फर्जी डाटा राजस्थान के एक कॉल सेंटर से अपलोड किया था। जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर हिसार आए हैं। कई लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।