फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kumbh covid test scam : investigation from max partners and lal chandani lab

कुंभ में कोरोना जांच के फर्जीवाड़ा : मैक्स के पार्टनरों से पांच और लाल चंदानी लैब से चार घंटे पूछताछ

Sat, 26 Jun 2021 09:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jun 2021 09:29 PM IST
सार

रोशनाबाद स्थित एसआईटी कार्यालय में मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनर शरत व मल्लिका पंत शुक्रवार को पहुंचे थे। शुक्रवार छह घंटे की पूछताछ के बाद शनिवार को भी सुबह फिर से कार्यालय पहुंचे। पार्टनरों से पांच घंटे तक पूछताछ हुई।

विज्ञापन
kumbh covid test scam :  investigation from max partners and lal chandani lab
investigation

विस्तार

महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े के बाद नामजद की गई फर्म मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनर, नलवा लैब हिसार व डॉक्टर लाल चंदानी लैब के संचालकों से एसआईटी की लगातार पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा : छह घंटे हुई पूछताछ, सभी 40 सवालों का नहीं मिला जवाब
विज्ञापन


रोशनाबाद स्थित एसआईटी कार्यालय में मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनर शरत व मल्लिका पंत शुक्रवार को पहुंचे थे। शुक्रवार छह घंटे की पूछताछ के बाद शनिवार को भी सुबह फिर से कार्यालय पहुंचे। पार्टनरों से पांच घंटे तक पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चली। जिसमें दोनों से कई अहम जानकारियां पूछी गई। सोमवार को फिर से कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ एसआईटी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है। 


हाईकोर्ट के आदेश के बाद सेंट्रल दिल्ली की डॉक्टर लालचंदानी लैब के मालिक अर्जन लाल चंदानी व उनके बेटे पवन लाल चंदानी से भी चार घंटे तक पूछताछ चली। इनसे शाम चार बजे पूछताछ शुरू हुई और शाम सात बजे तक चली। पूछताछ के दौरान डॉक्टर लाल चंदानी लैब के संचालकों से टेंडर कैसे मिला, टेंडर मिलने की प्रक्रिया क्या थी समेत कई सवाल जवाब हुए।

एसआईटी के जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि सोमवार को फिर से लाल चंदानी लैब के संचालकों को बुलाया गया है। वहीं मैक्स के पार्टनरों से कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। डॉक्टर लाल चंदानी लैब के संचालक सोमवार को सीडीओ सौरभ गहरवार के सामने भी अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed