{"_id":"5e31981c8ebc3e4b5251ee78","slug":"kumbh-2021-mela-area-will-be-expanded-facilities-will-be-developed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2021: मेला क्षेत्र का होगा विस्तार, विकसित होंगी सुविधाएं - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2021: मेला क्षेत्र का होगा विस्तार, विकसित होंगी सुविधाएं - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
Wed, 29 Jan 2020 08:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 29 Jan 2020 08:28 PM IST
सार
- मुख्यमंत्री ने योजना का खाका तैयार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिवेंद्र सरकार हरिद्वार महाकुंभ 2021 के लिए मेला क्षेत्र का विस्तार करेगी। मेले में 15 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में वर्तमान क्षेत्रफल सुविधाएं विकसित करने के लिहाज से छोटा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निर्देश दिए है कि विस्तार योजना का खाका जल्द तैयार करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में कुंभ मेला तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। जिसमें मेलाधिकारी प्रयागराज कुंभ मेला 2019 विजय किरन आनंद ने प्रयागराज कुंभ मेला 2019 के लिए की गई तैयारियों पर प्रस्तुतीकरण दिया। प्रयागराज में मेले के लिए विकसित ढांचागत सुविधाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र को विस्तार करने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित करने के लिए कुंभ क्षेत्र का विस्तार किया जाना आवश्यक है। क्षेत्र विस्तार योजना पर तेजी से कार्य करने का खाका जल्द प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन
तेजी से कार्य करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि अवस्थापना संबंधी कार्यों जैसे सड़क, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता व कूड़ा निस्तारण, आवासीय और पार्किंग व्यवस्था पर तेजी से कार्य करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। सभी सेक्टर अफसरों को भी शीघ्र तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, मेलाधिकारी कुंभ मेला 2021 दीपक रावत, महानिदेशक पुलिस अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, दिलीप जावलकर एवं सौजन्या सहित शासन के कई उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रयागराज मेला अधिकारी से लेंगे टिप्स
प्रदेश के अफसर हरिद्वार कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए प्रयागराज कुंभ मेला अधिकारी से टिप्स लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित कुंभ पूर्ण रूप से सफल रहा था। उन्होंने प्रयागराज कुंभ 2019 का अध्ययन एवं मेलाधिकारी विजय किरन आनंद के अनुभवों की सहायता से हरिद्वार महाकुंभ को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने सभी आवश्यक शासनादेश भी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।