फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumaon University: 48 thousand students will appear in the examination, guidelines issued to all campus directors

कुमाऊं विवि : परीक्षा में शामिल होंगे 48 हजार विद्यार्थी, सभी परिसर निदेशकों को गाइडलाइन जारी

Fri, 04 Sep 2020 01:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Sep 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Kumaon University: 48 thousand students will appear in the examination, guidelines issued to all campus directors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

कुमाऊं विश्वविद्यालय 14 सितंबर से होने वाली परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने संबद्ध परिसरों, कॉलेजों और संस्थानों को कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाएं करने के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। परीक्षा में करीब 48 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : श्रीनगर गढ़वाल में मिले 57 कोरोना पॉजिटिव, दून मेडिकल अस्पताल में पांच मरीजों की मौत
विज्ञापन


 कुमाऊं विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोतर और वार्षिक पद्धति से आच्छादित स्नातक स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष और स्नातकोतर स्तर पर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं कराने जा रहा है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम भी अपनी वेबसाइट https://www.kunainital.ac.in/ पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव खेमराज भट्ट ने बताया कि तीन पालियों में परीक्षाएं कराई जानी हैं। एक पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा कक्ष को सैनिटाइज कराया जाएगा। हर परीक्षार्थी के परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। भट्ट ने बताया कि पहले एक परीक्षा कक्ष में 60 छात्रों को बैठाया जाता था। इस बार एक कक्ष में 30 विद्यार्थियों की परीक्षा ही कराई जाएगी। परीक्षाएं 14 अक्तूबर तक होनी हैं।  

यह है गाइड लाइन

- प्रवेश द्वार, परीक्षा कक्ष में सैनिटाइजर की व्यवस्था होनी चाहिए। 
- कूड़ेदान को साफ और कवर किया जाना चाहिए। 
- परिसर के स्टाफ और परीक्षार्थियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की जानकारी दी जाए। 
- प्रवेश और निकास द्वार पर भीड़ से बचें। 
- छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग, फेस मास्क और हाथों की सफाई सुनिश्चित की जाए।
 - दो छात्रों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी हो। 
- पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed