{"_id":"60f31fc48ebc3e6d1e666206","slug":"kovid-will-crack-down-on-arbitrary-hospitals-in-the-cost-of-treatment-city-news-drn3847711180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड इलाज के खर्च में मनमानी करने वाले अस्पतालों पर कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड इलाज के खर्च में मनमानी करने वाले अस्पतालों पर कसेगी नकेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड इलाज के खर्च में मनमानी करने वाले अस्पतालों पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग नकेल कसेगा। शनिवार को कोविड-19 से संबंधित ऑनलाइन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा और भविष्य में नवीनीकरण भी नहीं होगा।
कोविड उपचार के नाम पर कई निजी अस्पताल मरीजों को जमकर लूट रहे हैं। सरकार की ओर से दरें तय होने के बावजूद मरीजों का अनाप-शनाप बिल बनाया जा रहा है। इसमें कुछ इंश्योरेंस एजेंट भी शामिल हैं, जो जानबूझकर मरीज का ज्यादा बिल बनवा रहे हैं। शुरूआत में स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई भी, लेकिन उसके बाद से मामला ठंडा पड़ गया था। अब एक बार फिर मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद जिला प्रशासन इस तरह की मनमानी करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। शनिवार को उन्होंने इन अस्पतालों के खिलाफ क्लीनिकल इस्टेब्लिश एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
घर पर ही मनाएं त्योहार
देहरादून। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को घर पर ही मनाने की अपील की है। उन्होंने सभी एसडीएम को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पीस कमेटी बनाई जाए और धर्मगुरुओं से त्योहारों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी मानकों का पालन करते हुए घर-घर पर ही मनाने के लिए बातचीत की जाए। मा.सि.रि.