{"_id":"60ef36738ebc3ec201202f7a","slug":"kovid-19-martyr-tribute-yatra-reached-kaulagarh-dehradun-news-drn3844721193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौलागढ़ पहुंची कोविड-19 शहीद श्रद्धांजलि यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौलागढ़ पहुंची कोविड-19 शहीद श्रद्धांजलि यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना द्वारा शुरू की गई कोविड-19 शहीद श्रद्धांजलि यात्रा बुधवार को कौलागढ़ पहुंची। कौलागढ़ क्षेत्र में ही कोविड की दूसरी लहर में 76 लोगों की मृत्यु हुई थी। धस्माना ने सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है।
कौलागढ़ पहुंचे धस्माना ने यहां के करीब आधा दर्जन परिवारों से मिले। धस्माना ने भाजपा के कौलागढ़ के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह भुशाल की मां व उनके पुत्र से मुलाकात की और हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान सैनिक बस्ती में रहने वाली अंजू सेठी ने अपने पति के खोने का दर्द साझा किया। अंजू ने बताया कि पति पॉजिटिव हुए तो दून अस्पताल से लेकर कहीं भी बेड नहीं मिला। किसी तरह रायपुर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम ले गए जहां तीसरे दिन ही उनकी मृत्यु हो गई। अंजू ने बताया कि पिता के मौत से 16 साल के बेटे की मानसिक हालात खराब हो गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। अब कोई कमाने वाला घर में नहीं रहा। बच्चों की फीस भरनी भी मुश्किल हो रही है। धस्माना ने अंजू को मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही बेटे के इलाज का भरोसा दिया है। बच्चों की फीस का इंतजाम अपने ट्रस्ट से कराने की बात कही है। वहीं धस्माना कोविड काल में मृत सुख बहादुर गुरुंग, विनोद खत्री, अशोक राणा के परिजनों से भी मिले। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव पिया थापा, कौलागढ़ कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष घनश्याम वर्मा व धीरज थापा मौजूद रहे।