फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News villager sweeping his courtyard was attacked by leopard admitted in critical condition

Kotdwar: आंगन में झाड़ू लगा रहे ग्रामीण पर गुलदार ने किया हमला, सिर में लगे 26 टांके, हालत गंभीर

Mon, 06 Oct 2025 07:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/सतपुली
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/सतपुली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Oct 2025 07:21 PM IST
सार

Kotdwar News: नीरज पांथरी घर के आंगन में झाड़ू लगा रहे थे। तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। वहीं, रात लगभग आठ बजे गुलदार फिर से नीरज के घर के पास आया। इस दौरान गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया।

विज्ञापन
Kotdwar News villager sweeping his courtyard was attacked by leopard admitted in critical condition
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोटद्वार के एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम ढंगसोली तल्ली के तोक गांव कुलाड़ीधार में सोमवार सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रहे व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर पौड़ी रेफर कर दिया गया। उसके सिर पर 26 टांके लगे हैं।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान प्रशांत पांथरी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे तोक गांव कुलाड़ीधार निवासी नीरज पांथरी (45) पुत्र मोहन चंद्र घर के आंगन में झाड़ू लगा रहा था। तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी नीरज की मां सिद्धिलता देवी और भाभी ने शोर मचाया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिस पर गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले में नीरज के सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल ले गए।
विज्ञापन


चिकित्सालय की नर्सिंग अधिकारी मीना के अनुसार, घायल के सिर में गंभीर चोटें हैं। 26 टांके लगे हैं। इसके अलावा हाथ व मुंह पर भी चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने सीटी स्कैन के लिए नीरज को हायर सेंटर पौड़ी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बदला मौसम...मैदान में बारिश ने बढ़ाई ठंडक, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

उधर, दमदेवल के रेंजर आरएस नेगी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट व आवेदन मिलने के बाद गुलदार के हमले में घायल व्यक्ति को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। गुलदार प्रभावित गांव ढंगसोली तल्ली के कुलाड़ीधार तोक में लगे पांच कैमरा ट्रैप व पिंजरे की लोकेशन बदली जा रही है। इसके अलावा मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र में तीन कैमरा ट्रैप और लगाए जाएंगे।

एक माह से बनी है गुलदार की दहशत
ग्राम प्रधान मंजू देवी बताया कि पिछले एक माह से गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। वन विभाग द्वारा गांव में दो पिंजरे भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद भी गुलदार ग्रामीणों के घर पहुंचकर हमला कर रहा है। ऐसे में ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से हमलावर गुलदार को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है।

आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार 
ग्रामीण नीरज पांथरी पर हुए हमले के बाद गुलदार को पकड़ने के लिए कुलाड़ीधार में घटनास्थल पर ही शाम छह बजे पिंजरा लगाया गया। रात लगभग आठ बजे गुलदार फिर से नीरज पांथरी के घर के पास आया। इस बार गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। रेंजर दमदेवल राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कुलड़ीधार निकट ढंगसोली में गुलदार पिंजरे में फंसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed