फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar news parents done their daughter child marriage Police Arrested them and groom and his mother

Kotdwar: युवक के साथ चली गई बेटी तो करा दिया बाल विवाह...माता-पिता, दूल्हा और उसकी मां गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 09:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Jul 2025 09:28 PM IST
सार

Kotdwar News: आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को बिजनौर के रायपुर सादात निवासी आकाश और उसकी मां नीतू बहला-फुसलाकर ले गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके बाद किशोरी के पिता और मां ने आपसी सहमति से अपनी नाबालिग बेटी का विवाह आकाश से करवा दिया था।

विज्ञापन
Kotdwar news parents done their daughter child marriage Police Arrested them and groom and his mother
बाल विवाह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

नाबालिग के बाल विवाह और कथित अपहरण के आरोप में न्यायालय के आदेश पर किशोरी के माता-पिता, दूल्हा और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बीती चार जुलाई को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को बिजनौर के रायपुर सादात निवासी आकाश और उसकी मां नीतू बहला-फुसलाकर ले गए और उसका जबरन बाल विवाह करवा दिया।
विज्ञापन


कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी ने इस गंभीर मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: ऑपरेशन कालनेमि...पुलिस ने साधु वेशधारी 25 फर्जी बाबा किए गिरफ्तार, एक बांग्लादेशी भी शामिल

पुलिस जांच में पता चला कि किशोरी और आकाश के बीच प्रेम प्रसंग था। तीन महीने पहले 8 अप्रैल को किशोरी घर छोड़कर आकाश के साथ चली गई थी। अगले दिन आकाश की मां नीतू किशोरी को कोटद्वार कोतवाली लाई थीं, जहां किशोरी ने किसी भी तरह की जबरदस्ती या दुष्कर्म से इन्कार किया था।

पुलिस ने काउंसलिंग के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके बाद किशोरी के पिता और मां ने आपसी सहमति से अपनी नाबालिग बेटी का विवाह आकाश से करवा दिया था। न्यायालय के आदेश पर आकाश, उसकी मां नीतू, और नाबालिग के माता-पिता को गिरफ्तार कर पौड़ी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed