{"_id":"683abe85416def98420f4515","slug":"kotdwar-news-car-coming-from-jaipur-to-attend-a-wedding-met-with-an-accident-one-child-dead-six-injured-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: शादी में शामिल होने जयपुर से आ रही कार हुई हादसे का शिकार, एक बच्चे की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: शादी में शामिल होने जयपुर से आ रही कार हुई हादसे का शिकार, एक बच्चे की मौत, छह लोग घायल
Sat, 31 May 2025 02:13 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 31 May 2025 02:13 PM IST
सार
दिल्ली से रसिया महादेव के ग्राम नऊ में शादी समारोह में शामिल होने जयपुर से आ रही कार गांव पहुंचने से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन
कोटद्वार में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोटद्वार में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बीरोंखाल में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रसिया महादेव के ग्राम नऊ में शादी समारोह में शामिल होने जयपुर से आ रही कार गांव पहुंचने से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी। आवाज सुनकर रसिया महादेव बाजार के लोग दुर्घटना स्थल की ओर भागे व घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन आठ वर्षीय बालक अभि पुत्र आशीष गुसांईं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Rudraprayag: गौरीकुंड हाईवे पर हादसा...केदारनाथ जा रहे यात्रियों के वाहन पर गिरे पत्थर, दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
घायलों अशीष गुसांई(36), मीनाक्षी देवी(34) पत्नी आशीष गुसांई, अंशिका(20) पुत्री दान सिंह[] ,रूची देवी(32) पत्नी संदीप पटवाल ,रूही(12) पुत्री संदीप पटवाल को उनके परिजन इलाज के लिए रामनगर ले गए। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है।