{"_id":"65c4f762f7e22363460a1e70","slug":"kotdwar-fire-broke-out-in-a-residential-building-in-new-colony-of-kalagarh-youth-died-due-to-scorching-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: कालागढ़ की न्यू कॉलोनी में आवासीय भवन में लगी आग, बुरी तरह झुलसने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: कालागढ़ की न्यू कॉलोनी में आवासीय भवन में लगी आग, बुरी तरह झुलसने से युवक की मौत
Thu, 08 Feb 2024 09:18 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Feb 2024 09:18 PM IST
सार
एक आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। भवन से धुंआ उठता देख आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। व्यापारियों ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : istock
विस्तार
पौड़ी गढ़वाल जिले की सीमा अंतर्गत कालागढ़ स्थित न्यू कॉलोनी में एक आवासीय भवन में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई। कालागढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर बृहस्पतिवार को कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार शाम पौने आठ बजे के करीब न्यू कॉलोनी में एक आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। भवन से धुंआ उठता देख आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। व्यापारियों ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से आकाश गोयल (35) पुत्र हरि किशन निवासी कालागढ़ की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Haldwani Riots: बवाल, पथराव, फायरिंग और आगजनी...क्यों धधक उठा हल्द्वानी, 10 तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन
आकाश इस सरकारी भवन में अकेला ही रहता था और बिजली का काम करता था। कहा कि प्रथम दृष्टया बिजली का काम करते वक्त शॉट सर्किट से कमरे में रखे कबाड़ में आग लगना प्रतीत हो रहा है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।