फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar Crime News operator Murder youth by crushing him with Poclain machine absconded after incident

Kotdwar: मार्ग चौड़ीकरण में लगे ऑपरेटर ने पोकलेन मशीन से कुचलकर की युवक की हत्या, घटना के बाद फरार

Sun, 08 Jun 2025 11:17 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Jun 2025 11:17 AM IST
सार

Uttarakhand Crime News: इन दिनों गुमखाल-सतपुली मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। देर रात वहां काम कर रहे एक ऑपरेटर ने युवक की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Kotdwar Crime News operator Murder youth by crushing him with Poclain machine absconded after incident
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कोटद्वार में देर रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पौड़ी हाईवे पर चौड़ीकरण में लगी पोकलेन के ऑपरेटर ने शनिवार देर रात पोकलेन की बकेट से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। फरार आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, कोटद्वार अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए शव लेने पहुंची पुलिस का मृतक के परिजनों ने कड़ा विरोध किया। वे हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।

विज्ञापन


Rishikesh: कौडियाला के पास हादसा, रोडवेज बस और यात्रियों की कार की हुई भिड़ंत, कई लोग घायल
विज्ञापन


तहसील लैंसडौन के ग्राम नौसिन (डाडामंडी) निवासी ताशकंद देवरानी के पुत्र सुमन देवरानी (31) फोटोग्राफी का काम करते थे। सुमन की मां रेखा देवी ने बताया कि सुमन शुक्रवार शाम तुणखेत में शादी की फोटोग्राफी के लिए गए थे। शनिवार देर रात सुमन की हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक के साथी रजनीश जुयाल निवासी सतपुली ने पुलिस को दी तहरीर दी है। बताया है कि वह और सुमन शनिवार रात 10:15 बजे कार से गुमखाल से सतपुली की ओर आ रहे थे। मल्ली सतपुली में चौड़ीकरण कार्य हो रहा है। यहां जाम लगने के कारण पोकलेन मशीन के ऑपरेटर प्रवीन सिंह निवासी जोशीमठ से सुमन की झड़प हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश ने बताया कि उसने और अन्य श्रमिकों ने दोनों को छुड़ाया। सुमन अपनी कार के पास जाने लगे, तभी ऑपरेटर ने पोकलेन की बकेट (अगले हिस्से) से सुमन पर हमला कर दिया। सुमन जमीन पर गिर गए। प्रवीन ने बकेट से सुमन पर कई वार किए, जिससे सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सतपुली दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, सुमन की मौत से मां रेखा देवी, मूकबधिर पिता ताशकंद, पत्नी पूजा, पुत्र आरव (5) और छोटे भाई सुरेश समेत परिजन सदमे में हैं।

नृशंस हत्या से गुस्साए कांग्रेसियों ने हाईवे पर लगाया जाम

पोकलेन से कुचलकर युवक की हत्या किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। इसी दौरान किसी ने सड़क पर खड़ी एक पोकलेन का शीशा पत्थर मार कर तोड़ दिया, जिससे तनाव की स्थिति हो गई। बाद में जाम में फंसे लोगों की गुहार पर प्रदर्शनकारी सड़क से हट गए और प्रशासन को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग का ज्ञापन दिया। इस सनसनीखेज घटना के विरोध में सतपुली ब्लाॅक अध्यक्ष कीरत रावत के नेतृत्व में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन रौतेला, सभासद अम्मू रावत, निवर्तमान प्रधान गढ़कोट नरेंद्र रावत, अमन सिंह, चंद्रमोहन रावत के साथ सैकड़ों कांग्रेसियों ने सुबह 11:30 बजे घटनास्थल पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसी अराजकतत्व ने सड़क पर खड़ी एक पोकलेन पर पत्थर मारकर शीशा फोड़ दिया। जिस पर वहां तनाव हो गया। बाद में जाम में फंसे लोगों की गुहार पर दोपहर 12:15 बजे कांग्रेसियों ने जाम खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने तक सड़क चौड़ीकरण रोकने की मांग के लिए एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।

बेस अस्पताल कोटद्वार में पुलिस से उलझे परिजन

कोटद्वार पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव लेने बेस अस्पताल पहुंची, तो मृतक के परिजनों ने विरोध किया। उनका कहना था कि पुलिस पहले सुमन के साथी एवं घटना के प्रत्यक्षदर्शी रजनीश जुयाल को उनके सामने लाए और पोकलेन ऑपरेटर को गिरफ्तार करे। पुलिस पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर आंशिक रूप से हाईवे जाम किया। कोतवाल रमेश तनवार ने हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed