{"_id":"6aa96fa182edf6eb0c0134e0","slug":"kotdwar-accident-bike-fall-into-deep-gorge-of-purvi-nayar-river-near-baijro-one-youth-missing-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: पूर्वी नयार नदी में गिरी बाइक, एक युवक लापता, दूसरा घायल; भांजे के जन्मदिन के लिए ले जा रहे थे केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: पूर्वी नयार नदी में गिरी बाइक, एक युवक लापता, दूसरा घायल; भांजे के जन्मदिन के लिए ले जा रहे थे केक
Tue, 15 Sep 2026 09:54 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:54 PM IST
सार
एक बाइक पूर्वी नयार नदी की गहरी खाई में जा गिरी। लापता बाइक सवार की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है
विज्ञापन
खाई में गिरी बाइक
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर बैजरो के पास मंगलवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच मूसलाधार बारिश के दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर सवार दो युवकों में से एक छिटककर पहाड़ी पर फंस गया, जबकि दूसरा बाइक समेत नदी की ओर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायल युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से निकाल लिया गया। वह सदमे में है और उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में हादसा: खन्यासणी के पास जांगड़ा मेले से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, सात घायल
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों युवक ग्राम मैठाणा (साबली) निवासी बताए गए हैं और जिवई गांव में रितिक के भांजे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए बैजरो बाजार से केक लेकर जा रहे थे। घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय सरोज सिंह के रूप में हुई है। सरोज ने बताया कि बाइक रितिक (21) चला रहा था।
बारिश तेज होने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद से रितिक का कोई पता नहीं चल पाया है और बाइक भी नहीं मिली है। युवकों के गांव में कोहराम मचा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गहरी खाई और नदी में उसकी तलाश में जुटी है। क्षेत्र में बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में भी मुश्किलें आ रही हैं।