{"_id":"abb5e022d222729581a5ef0c5c662d26","slug":"know-your-name-in-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद जानिए वोटर लिस्ट में नाम हैं या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद जानिए वोटर लिस्ट में नाम हैं या नहीं
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Feb 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग, अमर उजाला के मतदाता जागरूकता और पंजीकरण अभियान में लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी
गुरुवार को हजारों लोगों ने इस बात की जानकारी चाही कि कैसे पता करें कि उनके नाम वोटर लिस्ट में हैं अथवा नहीं। आइए हम बताते हैं कि किस तरह वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
इस तरह से चेक करें वोटर लिस्ट
- अपने कंप्यूटर सेट पर जाएं, इंटरनेट खोलें और इस वेबसाइट को क्लिक करें...http://ceo.uk.gov.in/
- वेब साइट क्लिक करने के बाद आपके सामने बाएं कोने पर लाल रंग में voter search (वोटर सर्च) का विकल्प मिलेगा, इसे क्लिक करें
पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव
विज्ञापन
- कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने आप एक नई विंडो खुल जाएगी। इसमें भी आपके सामने विकल्प होगा District Wise (जिलावार) अथवा AC Wise (विधानसभावार)
- District Wise (जिलावार) विकल्प का चयन करके उसे क्लिक करें
पढ़ें, इस कब्रिस्तान में आना पसंद करते हैं लोग
- ड्राप डाउन मीनू के जरिए अपना जिला चुने (देहरादून और सेलाकुई के लिए जिला देहरादून है)
- इसके बाद स्क्रीन पर आपके सामने दो विकल्प उभरेंगे, Name wise (नामवार) अथवा EPIC wise अर्थात इलेक्शन फोटो आइडेंटिटी
पढ़ें, ऐसा बैनर बनवाया तो चुनाव से नामांकन खारिज
- वोटर लिस्ट में आपका नाम है अथवा नहीं इसकी जांच करें। लिस्ट में एक ही नाम के कई व्यक्ति हो सकते हैं। अपने पिता अथवा पति के नाम से पुष्टि करें कि आपका नाम है अथवा नहीं। यही नहीं, अपने नाम पर क्लिक करने पर पर्ची भी दिखाई देगी।
अभियान के बारे में जानकारी यहां से भी पा सकते हैं...
artoflivinguttarakhand.org
Email id- uttarakhandapex@vvki.net