फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   know harish rawat political profile

उत्तराखंड के नए सीएम के बारे में जानिए सबकुछ

Sat, 01 Feb 2014 05:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Feb 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
know harish rawat political profile

उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी के अंदरूनी विरोध पर जीत हासिल करते हुए यह पद हासिल किया है। हरीश रावत को राजनीति में उस समय बड़ी पहचान मिली जब उन्होंने 1980 में बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी को हराया था।

विज्ञापन


हरीश रावत मुख्यमंत्री बनने से पहले हरिद्वार से सांसद रह चुके हैं। यही नहीं राज्यसभा में भी वो उत्तराखंड का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं।

प्रोफाइल
हरीश रावत का जन्म 27 अप्रैल 1947 को अलमोड़ा जिले के मोहानारी गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेंद्र सिंह रावत और मां का नाम देवकी देवी है।
विज्ञापन


राजनीति में आने से पहले हरीश रावत ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए किया और फिर एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

राजनीतिक सफर
हरीश रावत ने सबसे पहले गांव के स्तर से राजनीति शुरु की और फिर युवा कांग्रेस से जुड़ गए। हरीश रावत वर्ष 1980 तक कांग्रेस सेवा कमान के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2000 में हरीश रावत को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। 2002 में रावत को राज्यसभा का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी परंपरागत क्षेत्र अलमोड़ा को छोड़कर हरिद्वार से चुनाव लड़ा और 3 लाख 32 हजार 55 मतों से विजयी हुए।

  • 1980-84: सातवें लोकसभा चुनाव में जीत हसिल कर संसद पहुंचे।
  • 1984-89: 8वें लोकसभा चुनाव में फिर से लोकसभा सदस्य चुने गए।
  • 1989: 9वें लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार लोकसभा सदस्य चुने गए।
  • 23 मार्च1990: कमेटी ऑन ऑफिसयल लैंग्वेज के सदस्य चुने गए।
  • 1990: जनसंचार मंत्रालय के कमेटी में सदस्य चुने गए।
  • 2001-2007: उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहे।
  • 2002: राज्यसभा के लिये चुने गए।
  • 2009: 15वें लोकसभा चुनाव में चौथी बार लोकसभा सदस्य चुने गए।
  • 2009- 18 जनवरी 2011: राज्य मंत्री चुने गए।
  • 28 अक्टूबर 2012 से 31 जनवरी 2014: यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed