फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   know astrology on internet

इंटरनेट पर खास: यहां जानिए अपने ग्रहों का हाल

Tue, 24 Dec 2013 01:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Dec 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
know astrology on internet
मौसम विभाग केवल मौसम यानी तापमान, सूर्योदय, सूर्यास्त, आर्द्रता की ही जानकारी नहीं दे रहा, बल्कि ग्रह चाल जानने वाले भी इसकी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) खगोलीय गतिविधियों का इनसाइक्लोपीडिया बना ही है। इसके जरिए पंचांग पढ़ा जा सकता है, वह भी हिंदी, अंग्रेजी समेत 14 भाषाओं में।

हर धर्म की होगी जानकारी
विभाग ने अपनी वेबसाइट पर विभिन्न धर्मों से जुड़े विशेष दिनों के संबंध में भी अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इनमें हिंदू, मुसलिम, सिख, क्रिश्चियन, जैन, पारसी, सिंधी आदि धर्म, समुदाय शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह की बात करें तो हिंदू धर्म के विशेष दिनों में 25 दिसंबर को अष्टक, 26 दिसंबर को जोर मेला, 28 दिसंबर को सफला एकादशी और 29 दिसंबर को वैष्णव एकादशी की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है खास अपडेट
जैन धर्म के अनुयायियों के लिए 28 दिसंबर को पार्श्वनाथ जयंती का अपडेट है, जबकि सिंध समुदाय के लोगों के लिए भी साधु टीएल वासवानी के जन्म दिवस का अपडेट दिया गया है।


राज्य मौसम केंद्र के विशेषज्ञ डा. विक्रम सिंह के अनुसार इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से एक नजर में विभिन्न पर्वों, त्योहारों के संबंध में यह जानकारी महत्वपूर्ण कही जा सकती है।

वेबसाइट
आईएमडी की वेबसाइट पर राष्ट्रीय पंचांग नया फीचर जोड़ा गया है। अक्तूबर माह से इसने कार्य करना शुरू किया है। इसे www.imd.gov.in पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed