उत्तराखंडः कीड़े वाले पानी से बनाया जाता है नॉर नूडल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप नॉर नूडल्स खाना पसंद करते हैं तो ये खबर पढ़ने के बाद आप नौर नूडल्स खाने से तौबा कर लेंगे।
हरिद्वार में नॉर नूडल्स बनाने वाली यूनिट में छापेमारी के दौरान भारी अनियमितताएं मिलीं। हालत यह थी कि जिस पानी से नूडल्स बनाए जा रहे थे, उसमें कीड़े-मकोड़े तैर रहे थे।
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी कोई इंतजाम नहीं मिले। कई खामियां सामने आने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नूडल्स के तीन सैंपल भरते हुए यूनिट प्रबंधन को नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा है।
शनिवार दोपहर एक बजे जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सिडकुल स्थित हिंदुस्तान लीवर के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी आकाश योग प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड में पहुंची।
स्टोर में साफ-सफाई बिलकुल नहीं
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि नॉर यूनिट में उत्पादन के दौरान भारी खामियां मिली जिसके चलते नौर नूडल्स मस्त मसाला, नूडल्स चाइनीज प्लेन, नूडल्स हॉट स्पाई के सैंपल भरे गए।
इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा जाएगा। टैंक में भरे गंदे पानी का इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा था जबकि उस पानी में कीड़े-मकोड़े साफ दिखाई दे रहे थे।
45 डिग्री तापमान में कर्मचारी काम कर रहे थे। स्टोर में भी साफ-सफाई बिलकुल नहीं दिखी। री-यूज तेल का प्रयोग होता मिला।