फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kitti fraud in dehradun couple run away

कमेटी के करोड़ों रुपये हड़पकर दंपति फरार, लोगों ने किया आरोपियों के घर के बाहर हंगामा

Sun, 15 Sep 2019 10:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 15 Sep 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Kitti fraud in dehradun couple run away
प्रतीकात्मक

किट्टी और कमेटी के नाम पर लोगों की मोटी रकम हड़पकर एक दंपति के फरार होने की बात सामने आई है। हड़पी गई रकम करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार रात आरोपियों के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। ठगी का शिकार होने वालों में इंटक के एक गुट के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि शनिवार (आज) को वे पटेलनगर कोतवाली पहुंचकर आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


मामला पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रापुरम, जीएमएस रोड का है। इंद्रापुरम निवासी इंटक नेता टिंकल अरोड़ा ने बताया कि कालोनी का यह दंपति कई साल से कमेटी और किट्टी का काम करता आया है। इसके लिए दंपति ने कई सदस्य बना दिए थे। लोगों से हजार से लेकर लाखों रुपये तक की रकम आरोपी कमेटी के बतौर जमा कराते थे। तो कई लोगों से किट्टी के नाम पर पैसा लेते थे। बीच-बीच में वे किट्टी खोलकर कुछ रकम लौटाते भी थे। कमेटी के लिए तो उन्होंने बाकायादा सदस्यता कार्ड भी बना रखे थे। सदस्य बनाने वाले एजेंट को वह 500 रुपये बतौर कमीशन भी देते थे। इससे बड़ी संख्या में उनकी कमेटी में सदस्य बन गए। शुक्रवार रात लोगों ने देखा कि उनके मकान का दरवाजा बंद है।
विज्ञापन


किसी अनहोनी की आशंका पर वहां पहुंचकर लोगों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। लगातार कॉल की, लेकिन मोबाइल स्विच आफ आ रहे हैं। खिड़की से देखा, तो घर के अंदर कोई नजर नहीं आया। पता लगा कि आठवीं कक्षा में पढ़ रहे उनके बेटे के आज ही मासिक परीक्षाएं संपन्न हुई थी। उनके बेटे इस पर लोगों को ठगी का अहसास हुआ। लोगों ने घर के बाहर हंगामा कर पुलिस को सूचित किया। बाजार चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed