फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kishore upadhyay's statement for vande mataram

नहीं बोलूंगा वंदेमातरम, उत्तराखंड से बाहर निकालकर दिखाओ: कांग्रेस अध्यक्ष

Sat, 15 Apr 2017 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Apr 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
  kishore upadhyay's statement for vande mataram

वंदेमातरम को लेकर भाजपा और कांग्रेस में रार छिड़ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वंदेमातरम भाजपा की बपौती नहीं है। आजादी के पहले से ही कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदेमातरम की परंपरा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह वंदेमातरम नहीं बोलेंगे, दम है तो उन्हें वह राज्य से बाहर निकाल कर दिखाए। किशोर जम्मू-कश्मीर के हालातों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वहां लोक सभा के उपचुनाव में महज सात फीसदी वोट पड़े हैं। यही हालात रहे तो हम कश्मीर को नहीं बचा पाएंगे।
विज्ञापन


किशोर बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व का इस्तेमाल वोट की खेती के लिए करते हैं। उनके एक मंत्री वंदे मातरम पर बयान दिया और मुख्यमंत्री ने उसका समर्थन किया। किशोर ने कहा कि वंदेमातरम भाजपा की बपौती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में भी हो ईवीएम का परीक्षण

  kishore upadhyay's statement for vande mataram

आजादी से पहले से ही वंदेमातरम होता था। कांग्रेस कार्यक्रमों की शुरुआत वंदे मातरण से ही होती थी। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि उन्हें यह निर्णय लेना पड़े कि वह वंदे मातरम नहीं गाएंगे। ऐसी स्थिति में उन्हें बाहर निकाल कर दिखाए।

ईवीएम पर छिड़े विवाद से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि आयोग की निष्पक्षता पर यदि उंगली उठी है तो उसे उत्तराखंड में भी मशीनों का परीक्षण कराना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि उत्तराखंड की प्रत्येक सीट पर इस्तेमाल हुई मशीनों में से 25 मशीनों का परीक्षण कराया जाए। 

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन पर पलटवार किया कि विस चुनाव में करारी हार के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय संतुलन खो बैठे हैं। उनको देश व प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed