फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kishore Upadhyay controversial statement on former CM b c Khanduri

पूर्व CM खंडूड़ी को लेकर कांग्रेसी नेता किशोर उपाध्याय का विवादित बयान, जानिए क्या बोले

Thu, 02 Nov 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kishore Upadhyay controversial statement on former CM b c Khanduri

विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अब जनरल बीसी खंडूड़ी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व सीएम खंडृड़ी को लेकर बड़ी बात कह दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खंडूड़ी बहुत भाग्यशाली हैं कि बगैर राजनीतिक अनुभव के वह सांसद व मुख्यमंत्री तक बन गए। हेमवती नंदन बहुगुणा उनकी मदद नहीं करते तो वह मेजर जनरल भी नहीं बन पाते।
विज्ञापन


किशोर यहीं नहीं रुके। उन्होंने केंद्र सरकार पर रक्षा से जुड़े पदों का राजनीतिकरण का आरोप लगाया। किशोर ने यह विवादास्पद बयान एक पत्रकार वार्ता में पूछे गए प्रश्न के जवाब में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर ने यह पत्रकार वार्ता नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस का विरोध दर्ज करने को लेकर बुलाई थी। मगर जब जनरल खंडूड़ी लोकसभा का चुनाव न लड़ने के संबंध में दिए गए एक बयान पर उनसे पूछा गया तो मुद्दा जनरल पर केंद्रित हो गया।

दो-दो राजधानी बनीं तो सबसे पहले विरोध करूंगा

Kishore Upadhyay controversial statement on former CM b c Khanduri

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा कहा कि जनरल खंडूड़ी का कोई राजनीतिक अनुभव नहीं था। वह बड़े भाग्यशाली हैं कि उन्हें राजनीति में बड़ा स्थान मिला। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी मेजर जनरल भी नहीं बन पाते यदि हेमवती नंदन बहुगुणा उनकी मदद नहीं करते।

यह पूछे जाने पर कि क्या सेना में भी सिफारिश चलती है, किशोर ने जवाबी सवाल दागा कि ऐसा कहां नहीं होता। अलबत्ता उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बारे में कहा कि वह अपनी योग्यता से ऊंचाई पर पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि नोटबंदी के विरोध आठ नवंबर को काला दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तय करना है कि इसमें विपक्षी दलों को शामिल करना है कि नहीं।

दो-दो राजधानी बनीं तो सबसे पहले विरोध करूंगा
किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में दो-दो राजधानी बनाई गई तो इसका सबसे पहला विरोध उनका होगा। ये फैसला सीमित संसाधनों वाले राज्य के हितों पर कुठाराघात होगा। उन्होंने भाजपा पर राजधानी का मसला उलझाने का आरोप लगाया।

किशोर ने प्रदेश सरकार से राज्य स्थापना दिवस पर चार जिलों की घोषणा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्व में इनका शासनादेश किया था। भाजपा संगठन में जिले घटाए जाने पर उन्होंने सवाल उठाया। कहा कि ऐसा करना बेमानी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed