फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kishor upadhyay statment on pm modi.

'मोदी को न अपनी मां की चिंता और न मां गंगा की'

Thu, 19 Mar 2015 01:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Mar 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
kishor upadhyay statment on pm modi.

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसा बयान दिया है जिससे राजनीति में उबाल आ गया है।

विज्ञापन


किशारे उपाध्याय ने न सिर्फ विवादास्पद बयान दे डाला बल्कि वह उस पर अड़े भी हैं। उपाध्याय का कहना है कि प्रधानमंत्री को न तो अपनी मां की चिंता है और न ही गंगा की सुध है।
विज्ञापन


राज्य की उपेक्षा और गंगा के अपमान को लेकर प्रदेश कांग्रेस गुरुवार को देहरादून में पीएम का पुतला फूंकेगी। कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने विधानसभा और बाहर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर का कहना है, ‘मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। गंगा उत्तराखंड की पुत्री हैं और मोदी ने गंगा रक्षा का आह्वान कर सत्ता हासिल की है। झूठ बोल गंगा की दुर्दशा सुधारने को लेकर वह राज्य की उपेक्षा कर रहे हैं। जब गंगा में पानी ही नहीं रहेगा तो उनकी मां की अस्थियां तो अस्वीकार होंगी ही।’

PM मोदी ने दिया मां गंगा को धोखा

kishor upadhyay statment on pm modi.

दरअसल गंगा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को बयान दिया था कि मोदी ने गंगा को धोखा दिया है। अगर कहीं उनकी मां की मृत्यु हुई (भगवान उन्हें शतायु रखे) और वे अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे, तो गंगा उनकी अस्थियां अस्वीकार कर देंगी।

भाजपा की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी मां से अधिक पीएम की मां की चिंता है। जबकि पीएम ने न तो अपने शपथ ग्रहण समारोह में मां को बुलाया और न ही उन्हें दिल्ली में अपने साथ रखते हैं।

यह मुद्दा विधानसभा में भी उठा। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री की मां के लिए अभद्र टिप्पणी की है। किसी राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष का यह कथन पूरे राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान घृणित मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने दिमागी संतुलन खो दिया है। इसके लिए कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

मोदी पर तल्ख टिप्पणी, भड़के भाजपाई

kishor upadhyay statment on pm modi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तल्ख टिप्पणी से भड़के भाजपाइयों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का पुतला फूंका। दून तिराहे पर सांकेतिक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण और महामंत्री इंद्रकुमार गोदवानी के नेतृत्व में दून तिराहे पर एकत्रित हुए भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अभद्र टिप्पणी ओछी राजनीति का प्रतीक है।

सांसद प्रतिनिधि संयज शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज्य की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने बजाय अनर्गल बयानबाजी से राजनीतिक माहौल खराब कर रहे हैं। भाजपाइयों ने कहा कि टिप्पणी पर प्रदेशाध्यक्ष को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदर्शन में राजीव थपलियाल, कृष्ण कुमार सिंघल, दिनेश सती, सतीश पाल, विवेक गोस्वामी, संजीव चौहान, योगेश तिवाड़ी, मोबिन अली, नवनीत राजपूत, भरत लाल, मनोज साहल, शैलेंद्र जैन, रमेश आहूजा, जसविंदर राणा, चेतन शर्मा, पदम शर्मा, घनश्याम भट्ट, राकेश अग्रवाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed