{"_id":"f3573898ccb18780b16ecb2838076f90","slug":"kishor-upadhayay-new-uttarakhand-congress-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हरीश रावत से धैर्य सीखा, अब बड़ा होना चाहता हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हरीश रावत से धैर्य सीखा, अब बड़ा होना चाहता हूं'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 Jun 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रविवार को विधिवत रूप से काम संभाल लिया है।
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करने के लिए बुलाए गए समारोह में किशोर ने कहा कि वास्तव में यह पद चुनौती है मगर, मेरी पैदाइश भी चुनौती के बीच की है।
मुझे चाहे कुछ भी झेलना पड़े लेकिन मैं कार्यकर्ताओं का नुकसान सहन नहीं करुंगा। उन्होंने यह कहकर माहौल को हल्का करने की कोशिश भी की कि मैं किशोर हूं लेकिन अब बड़ा होना चाहता हूं।
कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कहा कि कार्यकर्ता के सम्मान की रक्षा और मनोबल ऊपर उठाना मेरा पहला काम होगा।
विज्ञापन
बड़ी जिम्मेदारी मिली
उन्होंने कहा कि 11 जून को जब साढ़े नौ बजे मुझे फोन पर दिल्ली से अध्यक्ष नियुक्त होने की सूचना दी तो मैं अचंभित था।
मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली। मुझे अच्छी तरह पता है कि यह पद चुनौती है, लेकिन जहां मेरा जन्म हुआ वहां होश संभालने से पहले ही चुनौतियों से भिड़ना होता है। इसलिए मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा।
विज्ञापन
हरीश रावत से धैर्य की सीखा
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से कार्यकर्ता निराश जरूर है लेकिन मैं इन परिस्थितियों से पार्टी को उबारने का काम करुंगा। मैं प्रदेश अध्यक्ष नहीं बल्कि पार्टी का प्रथम सेवक हूं। मैंने नारायण दत्त तिवारी से शिष्टाचार सीखा है और हरीश रावत से धैर्य की सीख ली है। मुझे उम्मीद है कि बाधाएं पार हो जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस केसहप्रभारी संजय कपूर ने कहा कि सरकार और संगठन केबीच तालमेल बैठाकर काम करने का मंत्र ही किशोर को सफल अध्यक्ष बनाएगा। कपूर ने कहा कि कार्यकर्ता विचलित है, उनकी मनोदशा में सुधार पैदा करना है।
एक परीक्षा अभी तीन विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव की है। तीनों सीटें जीतने से सरकार को बैसाखी की जरूरत नहीं होगी और मजबूती भी मिलेगी।
समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, मंत्री प्रीतम सिंह, विधायक सरिता आर्य व गणेश गोदियाल, सुरेंद्र अग्रवाल, यूथ कांग्रेस केपूर्व अध्यक्ष आनंद रावत, मौजूदा अध्यक्ष भुवन कापड़ी, प्रमोद कुमार सिंह, राजीव जैन, जिलाध्यक्ष हाजी दीन मोहम्मद, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सजवाण मौजूद रहे। खासतौर पर पूर्व सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिपूर्णानंद पैन्यूली ने मंच पर पहुंचकर किशोर को शुभकामनाएं दी। पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा केप्रतिनिधि केरूप में राजेश शर्मा ने किशोर को चरखा दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने किया।