{"_id":"5f71654cac0e4a4eb8774d82","slug":"kisan-bill-congress-protest-rally-traveled-to-dehradun-raj-bhavan-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : किसान बिलों के विरोध में भारी भीड़ के साथ राजभवन कूच के लिए निकली कांग्रेस, पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : किसान बिलों के विरोध में भारी भीड़ के साथ राजभवन कूच के लिए निकली कांग्रेस, पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोका
Mon, 28 Sep 2020 04:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 28 Sep 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
कृषि से संबंधित तीन बिलों के विरोध में आज भारी भीड़ के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन कूच के लिए निकले। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर हाथीबड़कला चौक पर रोक लिया। जहां से प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में खूब नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों खूब धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन के मद्देनजर आज राजधानी देहरादून में भारी पुलिस तैनात की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कृषि संबंधित तीन बिलों को पारित कराने से केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा ही सामने आया है।
विज्ञापन
कूच में पार्टी के सभी पूर्व लोक सभा और राज्यसभा सांसद, वर्तमान राज्य सभा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, लोक सभा और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, पार्टी पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष आदि शामिल हैं।
विज्ञापन