फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kirron kher in dehradun.

जाम ने किया सांसद किरन खेर का स्वागत

Mon, 20 Oct 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Oct 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
kirron kher in dehradun.

रविवार को देहरादून पहुंची फिल्म अभिनेत्री और सांसद किरन खेर का स्वागत जाम ने किया। जगह-जगह जाम के कारण प्रेमनगर से उनकी गाड़ी करीब एक घंटे में मसूरी रोड स्थित आर्यन स्कूल पहुंच सकी।

विज्ञापन


ट्रैफिक और भीड़भाड़ पर आश्चर्य जताया

स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने दून के ट्रैफिक और भीड़भाड़ पर आश्चर्य जताया। साथ ही कहा कि शायद निर्माण कार्यों की वजह से यहां ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चल रहा है।
विज्ञापन


समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची किरन खेर ने मौके पर मौजूद राज्यसभा सांसद तरुण विजय और मसूरी विधायक गणेश जोशी से निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने की गुजारिश की, ताकि जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता हमें इसी उम्मीद के साथ चुनकर आगे भेजती है। इस बीच पुरस्कार विजेता छात्रों को देखकर वे आश्चर्यचकित नजर आई। उन्होंने कहा कि दिन ब दिन बच्चे लायक होते जा रहे हैं।

अब बच्चों के लिए 99 प्रतिशत अंक हासिल करना भी मुश्किल काम नहीं है। इस मौके पर उन्होंने स्कूल की पुस्तिका संस्कार का विमोचन किया।

मैथ्स से लगता था डर
किरन खेर ने कहा कि स्कूल आकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। बताया कि वे कक्षा छह में पढ़ती थीं तो गणित से बहुत डर लगता था। जब भी ज्योमेट्री की क्लास आती वे तुरंत पेट में दर्द का बहाना बना देती थीं।


बाद में उन्होंने मैथ्स ही छोड़ दिया। उन्होंने एमए इंगलिश लिट्रेचर में किया। किरन ने अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों पर उम्मीदों का बोझ न डालें।

भाता है दून का मौसम

लंबे समय बाद दून पहुंचीं किरन खेर ने कहा कि दून हमेशा उन्हें अच्छा लगता है। उनका बेटा द दून स्कूल में पढ़ता था, तब उसे आउटिंग कराने के लिए यहां आती थीं। तब यहां का मौसम और यहां की शांति उन्हें बहुत लुभाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed