फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kiran bedi in haridwar

'मोदी को जिताएं, आप को वोट देंगे हाथ को मिलेगा'

Mon, 13 Jan 2014 07:02 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 13 Jan 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
kiran bedi in haridwar

अपने पिता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने हरिद्वार पहुंची टीम अन्ना की सदस्य पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वोट करने की अपील की है।

विज्ञापन


फायदा कांग्रेस को ही मिलेगा
किरण बेदी ने कहा कि गठबंधन की सरकारें देश को ले डूबेंगी। कांग्रेस को वोट नहीं किया जाना चाहिए। यदि आम आदमी पार्टी (आप) को वोट करते हैं तो उसका फायदा कांग्रेस को ही मिलेगा।

विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे किरण बेदी अपने परिजनों के साथ पिता प्रकाशलाल घई की अस्थियां लेकर हरकी पैड़ी पहुंची। पुरोहित आशीष गौतम ने कर्मकांड संपन्न कराए।

गठबंधन की सरकारें देश को ले डूबेंगी

किरण बेदी के भतीजे अतुल घई ने अस्थियां विसर्जित कर पुरोहित पूरणचंद गौतम के घर पहुंच बही में नाम दर्ज कराया। इसके बाद किरण बेदी डामकोठी पहुंची। यहां पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकारें देश को ले डूबेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश को स्थिर सरकार चाहिए। मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर अच्छा काम किया है। प्रधानमंत्री के तौर पर भी देश को उनसे उम्मीदें हैं।

जब उनसे भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने किसी भी पार्टी में शामिल होने से इनकार किया। कहा कि वह किसी पार्टी का नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रही हैं। इस समय देश के मतदाताओं के पास कांग्रेस को सबक सिखाने का मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed