फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kinnar Two Groups Fight in roorkee for badhaai Money

रुड़की: बधाई को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में मारपीट, दो घायल, पुलिस ने शांत कराया मामला

Mon, 13 Jan 2020 06:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Kinnar Two Groups Fight in roorkee for badhaai Money
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सोमवार को रुड़की में बधाई को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो किन्नर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायल पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शेखपुरी में कुछ किन्नर बधाई मांग रहे थे। इसकी भनक किन्नरों के दूसरे पक्ष को लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। रुड़की के किन्नरों ने उनके क्षेत्र में बधाई मांगने का विरोध किया।

विज्ञापन

आरोप है कि इस पर दूसरे पक्ष ने गाली गलौज कर दी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। मारपीट में रुड़की के रहने वाले किन्नर गुट के दो किन्नर घायल हो गए।

रुड़की के किन्नर गुट ने आरोप लगाया कि नजीबाबाद से आकर ये रुड़की में आकर बधाई मांग रहे हैं, जो गलत है। वहीं, नजीबाबाद गुट के किन्नरों का आरोप है कि वे यहां के किन्नरों के साथ रह रहे हैं और बधाई मांग रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed