फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kingfisher asan barrage.

किंगफिशर देखना है तो आसन बैराज झील आएं

Tue, 16 Dec 2014 04:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Tue, 16 Dec 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
kingfisher asan barrage.

जंगल में विचरण करने वाले किंगफिशर को आसन बैराज झील के चारों ओर का शांत माहौल खासा रास आ रहा है।

विज्ञापन


पक्षी प्रेमियों की संख्या में भी खासा इजाफा
यही वजह है कि पेड़ों पर रहने वाला यह पक्षी जंगल का मोह छोड़ आसन बैराज झील के आसपास ज्यादा नजर आने लगा है। ऐसे में इस पक्षी के दीदार के लिए पक्षी प्रेमियों की संख्या में भी खासा इजाफा हुआ है।

स्टार्क बिल्ड किंगफिशर एक शर्मिले स्वभाव का पक्षी है जिसे शोर शराबा पसंद नहीं है। लेकिन इस साल आसन बैराज झील के चारों ओर इस पक्षी की तादात में खासा बढ़ोतरी हुई है। पक्षी विशेषज्ञों का मानना है कि इन दिनों आसन बैराज झील का शांत वातावरण इसकी बड़ी वजह हो सकता है।
विज्ञापन


इसी के साथ किंगफिशर का पंसदीदा आहार मछलियां है। ऐसे में भोजन की तलाश भी उसे कंजरवेशन रिजर्व तक खींच ला सकती है। उधर, वन विभाग के मुताबिक आसन झील में प्रवासी पक्षियों का आंकड़ा दस हजार के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव हंस भी दिख रहा
शर्मिले स्वभाव का शिव हंस भी आसन बैराज झील के चारों ओर उड़ान भरता हुआ दिखाई दे रहा है। यह पक्षी भी बहुत कम ही नजर आता है। लेकिन इस साल पक्षी प्रेमी इस पक्षी को भी आसन बैराज झील के आसपास अपनी नजरों में कैद करने में कामयाब हुए हैं।

आसन बना इनका भी ठिगाना
प्लाश फिश ईगल, पोचार्ड, विजन, टेस्टड ग्रिड, बार हेडिड गिज, पिंटेल, टफटेक डक, कामन कूट समेत पक्षियों की करीब 62 प्रजातियां अब तक आसन बैराज झील को अपना प्रवास स्थल बना चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड में जैसे-जैसे इजाफा होगा देश विदेश की अन्य प्रजातियां भी आसन बैराज झील को अपना ठिकाना बनाने लगेगी।


साधरता स्टार्क बिल्ड किंगफिशर जंगल में मिलता है। लेकिन इस साल आसन बैराज झील के पास भी इसकी खासा आमाद दर्ज की गई है। संभवत: झील के चारों ओर का शांत वातावरण इस पक्षी को रास आ रहा है।
- अजय शर्मा, पक्षी विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed