फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   King and queen of sweden will inaugurate namami gange project Stp in haridwar on 5th december

हरिद्वार: नमामि गंगे योजना में बने एसटीपी का लोकार्पण करेंगे स्वीडन के राजा और रानी

Sat, 30 Nov 2019 12:41 PM IST
अलका त्यागी रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार
रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Nov 2019 12:41 PM IST
सार

  • नमामि गंगे में सराय में बना है 14 एमएलडी का प्लांट

विज्ञापन
King and queen of sweden will inaugurate namami gange project Stp in haridwar on 5th december
स्वीडन के राजा और रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निमंत्रण पर स्वीडन के किंग कार्ल गुस्तफा और क्वीन सिल्विया पांच दिसंबर को हरिद्वार के मेहमान होंगे। मेहमान किंग दंपती की उपस्थिति में सराय में नवनिर्मित 14 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में होगा। 

विज्ञापन


नमामि गंगे योजना में नवनिर्मित एसटीपी में उपनगरी ज्वालापुर की लगभग 70 हजार की आबादी का सीवर और पांडेवाला नाला की गंदगी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। एसटीपी तीन महीने से काम कर रहा है।
विज्ञापन


इस एसटीपी के बनने का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि गंगा नाला अब गंगनहर में नहीं गिर रहा है। प्लांट तो चालू हो गया था, लेकिन विधिवत लोकार्पण नहीं हो पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

41.4 करोड़ से बना है प्लांट 

उत्तराखंड पेयजल निगम की निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई ने 41.4 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया है। परियोजना प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि स्वीडन गणराज्य के मेहमान किंग-क्वीन दंपती की मेहमान नवाजी की राज्य अतिथि के रूप में सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पांच दिसंबर को वह ऋषिकेश से हरिद्वार आएंगे। 

क्षेत्र में सफाई पर दिया जा रहा जोर 
स्वीडन गणराज्य के किंग और क्वीन के कार्यक्रम के मद्देनजर नगर निगम सराय के ट्रंचिंग ग्राउंड दुर्गंध मुक्त बनाने में जुट गया है। ट्रंचिंग ग्राउंड में वैज्ञानिक ढंग से कूड़े का ट्रीटमेंट नहीं होने के कारण कूड़ा नगर निगम की समस्या बना हुआ है।

क्षेत्र के वातावरण को दुर्गंध रहित बनाने के लिए नगर आयुक्त, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक नगर आयुक्त  देखरेख कर रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पूरे क्षेत्र की सफाई कराई जा रही है और मक्खी रहित बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed