Honeytrap: युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो दबोचे, पुलिस हिरासत में बताया कैसे बनाते हैं लोगों को शिकार
संघीपुर निवासी सरफराज (28) बच्चों की किताबें लेने रुड़की गया था। देर शाम सरफराज के मोबाइल से परिजनों को कॉल आई थी कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है। फोन करने वालों ने उनसे छह लाख की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक केे अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक भी सकुशल मिल गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने एक महिला के माध्यम से युवक को हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस महिला की भी तलाश कर रही है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव संघीपुर निवासी सरफराज (28) बृहस्पतिवार सुबह बच्चों की किताबें लेने रुड़की गया था। देर शाम सरफराज के मोबाइल से परिजनों को कॉल आई थी कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है। फोन करने वालों ने उनसे छह लाख की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी थी।
पुलिस ने युवक के मोबाइल लोकेशन की जांच तो पानीपत, हरियाणा में मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस की एक टीम हरियाणा पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से लक्सर पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण करने वाले दो आरोपियों को भी धर दबोचा। पुलिस दोनों आरोपियों को हरियाणा से लक्सर लेकर पहुंची।
सोशल मीडिया पर कॉल करके फंसाते हैं
दोनों ने अपना नाम व पता उस्मान निवासी इंदिरा चौक बिस्मिल्लाह बरात घर, थाना मंडी सहारनपुर और नरेश निवासी गांव मतलोढा, जिला पानीपत हरियाणा बताया। दोनों ने बताया कि एक महिला के माध्यम से वह लोगों को सोशल मीडिया पर कॉल करके फंसाते हैं।
ये भी पढ़ें...Forest Officer Murder Case: ‘गलत काम कराते थे, इसलिए मार डाला’, आरोपी का कबूलनामा, ये सच जान पुलिस हैरान
इसके बाद उसे एक स्थान पर मिलने के लिए बुलाते हैं। उसके आने पर अपहरण कर फिरौती मांगते हैं। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। महिला की तलाश की जा रही है। युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।