{"_id":"710c563248b09eac00099af91169071c","slug":"kid-literature-in-problem-say-ruskin-bond","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल साहित्य में आ रही गिरावट: रस्किन बांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल साहित्य में आ रही गिरावट: रस्किन बांड
अमर उजाला, मसूरी
Updated Mon, 04 Nov 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध उपन्यासकार रस्किन बांड ने बाल लेखिका सोनू डबराल की पुस्तक कुंग फु पांडा और पेंथम ऑफ रेमंड विला का लोकार्पण किया। शनिवार शाम को कैंब्रिज बुक डिपो में उपन्यासकार रस्किन बांड ने पौड़ी डबरालस्यू की मूल निवासी सोनू डबराल की पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में बाल साहित्य में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नवोदित लेखकों के प्रति प्रकाशकों को भी अपना दृष्टिकोण बदलने की आवश्यकता है। पुस्तक की लेखिका सोनू डबराल ने कहा कि विदेशों में बाल साहित्य पर निरंतर पुस्तकें प्रकाशित की जाती हैं। लेकिन भारत में बाल साहित्य के गिने-चुने लेखक ही हैं।
विज्ञापन
डबराल ने कहा कि बांड का साहित्य पढ़ने से ही उन्हें किताब लिखने की प्रेरणा मिली है। लोकार्पण समारोह में सुनील अरोरा, सतीशचंद्र ढौंडियाल समेत अनेक लोग मौजूद थे। बच्चों ने रस्किन बांड के आटोग्राफ लिए।
विज्ञापन