फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Khushi and Arpit selected for national judo competition

Dehradun News: खुशी और अर्पित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयनित

Sat, 18 Jan 2025 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Khushi and Arpit selected for national judo competition
फोटो
विज्ञापन

विकासनगर। सेपियंस स्कूल विकासनगर की छात्रा खुशी चौहान और छात्र अर्पित का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिया किया गया है। प्रतियोगिता 20 से 26 जनवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की जाएगी। जहां यह दोनों प्रतिभागी अपने खेल का शानदार प्रदर्शन दिखाएंगे। प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने बताया कि छात्र का चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। दोनों छात्र प्रशिक्षक बीएस राय के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, छात्र सुमित कुमार का चयन दुबई में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 20 जनवरी से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में सुमित दुबई डीएच फेलकन क्लब की तरफ से सफारी टी-20 कप के सीजन दो में प्रतिभाग करेंगे। उनके चयन पर अध्यक्ष इंदिरा रानी, प्रबंधक रविकांत सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, शिक्षक बीएस राय, संजय चौहान, सतीश चौहान, रीना राना आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed