फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   khanpur mla kunwar pranav singh champion

अब सस्ते में नहीं छूटेंगे चैंपियन

Tue, 15 Oct 2013 08:25 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Oct 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
khanpur mla kunwar pranav singh champion

खानपुर विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष प्रणव सिंह के बहाने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान भी सतह पर आ गई है।

विज्ञापन


सख्त कार्यवाही की कोशिश
कांग्रेस संगठन के स्तर पर अभी नहीं तो कभी नहीं की तर्ज पर सख्त कार्यवाही की कोशिश की जा रही है। तर्क है कि हर बार की तरह इस बार भी विधायक को सस्ते में छोड़ दिया गया तो अनुशासन समिति के वजूद पर ही सवाल उठ खड़ा होगा।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कैंप इस मामले को बातचीत के जरिए सुलझा देने की कोशिश में है। इतना साफ है कि पीडीएफ का साथ मिलने के कारण अनुशासन समिति इस बार रणनीतिक रूप से ज्यादा सशक्त नजर आ रही है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से प्रणव सिंह के बहाने एक दौर की बातचीत की जा चुकी है। प्रणव सिंह ने नोटिस न मिलने की बात की तो तुरंत ही प्रणव के पीआरओ से नोटिस रिसीव करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबिका सोनी को सौंपी जा सकती रिपोर्ट
पर अनुशासन समिति इतने पर ही रुकने वाली नही है। दो दिन में प्रणव की ओर से जवाब नहीं मिलता है तो मामले की पूरी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी को सौंपी जा सकती है। इस रिपोर्ट को खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य दिल्ली पहुंचा सकते हैं।

संगठन इस बार प्रणव को सस्ते में छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक हर बार यही होता रहा है और ऐसे में अनुशासन समिति के वजूद पर ही सवाल उठ खड़ा हो रहा है। लिहाजा इस बार कोशिश यही है कि प्रणव के खिलाफ कार्यवाही हो।

हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि समिति के स्तर से प्रणव के खिलाफ किस तरह की कार्यवाही की जाएगी। पीडीएफ भी बहुत हद तक इस मामले में कांग्रेस संगठन का साथ देते हुए दिख रही है।

कुर्सी छीनने के पक्ष में
पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी प्रणव की कुर्सी छीनने के पक्ष में हैं। ऐसे में संगठन का काम आसान हो रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कैंप इस मामले की फाइन ट्यूनिंग में व्यस्त है। यह पक्ष चाहता है कि सांप भी मर जाए और लाठी भी टूटे।

लिहाजा बातचीत का रास्ता अपनाया जा रहा है। पर संगठन के स्तर पर दो दिन से ज्यादा का इंतजार न करने की शर्त ने इस पक्ष की मुसीबत बढ़ा दी है।

इससे पहले भी किरकिरी हो चुकी है अनुशासन समिति की
अनुशासन समिति की इससे पहले भी दो-तीन मामलों में किरकिरी हो चुकी है। 2012 के चुनाव में बागियों के खिलाफ कार्यवाही करने के मामले में समिति को नोटिस जारी करने केबाद रोल बैक करना पड़ा था।


इसी तरह बयानबाजी को लेकर एक बार सौ से अधिक नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए पर बात में सभी नोटिस वापस लिए गए। कहा गया कि ये सभी मामले केंद्रीय अनुशासन समिति को सौंपे जाएंगे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed