फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   khanduri will be in benefit

टीपीएस के हटने से खंडूड़ी को सीधा फायदा

Tue, 18 Mar 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Mar 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
khanduri will be in benefit

सांसद सतपाल महाराज के पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इंकार के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल पूर्व सांसद टीपीएस के दावेदारी वापस लेने से भाजपा की राह आसान होती दिख रही है।

विज्ञापन


(तस्वीरों में देखिए उत्तराखंड की होली)
विज्ञापन


आप में रक्षा मोर्चा का विलय करने के बाद रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत को पौड़ी से मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अब टीपीएस ने साफ कर दिया है कि वह सिर्फ प्रचार करेंगे चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप में फंसा पेंच
आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब पौड़ी की सीट पर पेंच फंस गया है। जनरल टीपीएस रावत के  चुनाव से इंकार करने पर आप को पौड़ी में प्रत्याशी नहीं मिल रहा है।

पढ़ें, डॉक्टर के बेटे ने की क्लीनिक में नाबालिग से छेड़छाड़


टीपीएस 2008 में पौड़ी संसदीय सीट से उपचुनाव जीत चुके हैं। टीपीएस उस समय बीसी खंडूड़ी के मुख्यमंत्री बनने से खाली हुई पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा से चुनाव लड़े थे।

महाराज से हार गए थे चुनाव
2009 लोकसभा चुनाव में टीपीएस कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल महाराज से हार गए थे। इसके बाद टीपीएस ने रक्षा मोर्चा का गठन किया, लेकिन विधानसभा चुनावों में उनको हार का सामना करना पड़ा। टीपीएस ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आप में रक्षा मोर्चा का विलय किया तो माना जा रहा था कि वह पौड़ी से प्रत्याशी होंगे।

पढ़ें, मैंने टिकट नहीं मांगा, पार्टी ने खुद दिया: निशंक

टीपीएस के चुनाव लड़ने से इंकार का सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री जनरल बीसी खंडूड़ी को मिलेगा। सीट पर मौजूदा सांसद सतपाल महाराज पहले चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं। भाजपा के लिए टीपीएस और महाराज का हटने से फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed