फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   khanduri present private bill in loksabha.

खंडूड़ी ने लोकसभा में रखे दो प्राइवेट बिल

Sat, 13 Dec 2014 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Dec 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
khanduri present private bill in loksabha.

पौड़ी से भाजपा सांसद और पार्लियामेंट की रक्षा मामलों की स्थायी समिति के चेयरमैन भुवन चंद खंडूड़ी ने लोकसभा में दो प्राइवेट विधेयक प्रस्तुत किए। पहले विधेयक में जिला पंचायत अध्यक्षों का प्रत्यक्ष चुनाव कराना और दूसरे में पूर्व सैनिकों के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करने का संदर्भ था।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्षों का हो चुनाव
जनरल बीसी खंडूड़ी (रिटायर्ड) ने लोकसभा में विधेयक पेश करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की अभी तक अप्रत्यक्ष व्यवस्था है। यह व्यवस्था लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इससे सदस्यों (वोटर) की खरीद फरोख्त जैसी खराब संस्कृति पनपने के साथ ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।
विज्ञापन


ऐसे निकाय के निर्वाचित सदस्य खरीदे जाते हैं, जिसके ऊपर जिले के विकास का जिम्मा है। ऐसे निर्वाचित सदस्य जो कि धन की बदौलत अध्यक्ष की कुर्सी पाते हैं उनसे इस उच्च पद पर बैठने के बावजूद कर्तव्य का निर्वहन सत्यनिष्ठा से करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इस विधेयक का आशय जिला पंचायतों के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष निर्वाचन से किए जाने का उपबंध करने के लिए संविधान में संशोधन करने की आवश्यकता है।


पूर्व सैनिकों के लिए गठित हो कमेटी
सदन में प्रस्तुत किए गए दूसरे प्राइवेट विधेयक में सांसद खंडूड़ी ने चर्चा के दौरान कहा कि सैन्य कर्मियों को उनके द्वारा की जा रही राष्ट्र की सेवा को देखते हुए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन करना जरूरी है। ताकि यह कमेटी भूतपूर्व सैन्य कर्मियों एवं उनके परिवार के बेहतरी और उचित पुनर्वास के लिए अपनी रिपोर्ट सरकार को दे। सरकार रिपोर्ट के आधार पर भूतपूर्व सैनिकों के लिए कल्याणकारी कदम उठा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed