फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   khanduri made record on pauri seat

खंडूड़ी ने इसी सीट पर तोड़ा बहुगुणा का रिकॉर्ड

Thu, 17 Apr 2014 04:41 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Thu, 17 Apr 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
khanduri made record on pauri seat

पौड़ी संसदीय क्षेत्र में हार जीत के अंतर मामले में हिमालय पुत्र स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का रिकार्ड 1998 के लोक सभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने तोड़ा था।

विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र

खंड़डी ने 174947 मतों से जीत दर्ज कर 1980 के लोक सभा चुनाव में स्व. बहुगुणा के 125440 वोटों के अंतर के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया था।

1980 में बहुगुणा ने बनाया था रिकॉर्ड

khanduri made record on pauri seat

1980 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हेमवती नंदन बहुगुणा ने 125440 मतों से जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने हार जीत के अंतर के पुराने सारे रिकार्ड पीछे छोड़ दिए थे।

पढ़ें, बकरे की मौत का बदला लेने के ल‌िए कुत्तों का गला घोंटा

इस चुनाव में स्व. बहुगुणा को 179730 वोट और दूसरे स्थान पर रहे प्रताप सिंह को 54290 मत प्राप्त हुए थे। 1998 के लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भुवन चंद्र खंडूड़ी ने 174947 मतों से जीत दर्ज की।

पढ़ें, मई के आखिर तक हरिद्वार पहुंचेगीं मोदी की पत्नी!

तब उन्होंने 280258 मत और दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल महाराज को 105311 मत प्राप्त हुए। 1998 के चुनाव में हार-जीत का अंतर का यह आंकड़ा अभी तक जादुई बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी बदलने के बाद भी चुनाव जीते थे नेगी

khanduri made record on pauri seat

पौड़ी संसदीय क्षेत्र से 1989 के चुनाव में चंद्र मोहन सिंह नेगी ने पार्टी बदलने के बाद भी जीत दर्ज की थी। पौड़ी संसदीय सीट से चंद्र मोहन सिंह नेगी 1984 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी।

तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र

तब नेगी को 207451 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे भारत सिंह को 88570 वोट मिले थे।

पढ़ें, ...तो बंद हो जाएंगे ये सौ साल पुराने 'ATM'

इसके बाद 1989 के चुनाव में नेगी ने जनता दल से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में नेगी को 164480 वोट और दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के सतपाल महाराज को 163473 वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed