फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Khalistani terrorist Gurpatwant Pannu SFJ threat regarding G20 meeting alert Uttarakhand news in hindi

G20 Summit Ramanagar: एसएफजे की जी-20 बैठक में खालिस्तान के झंडे लगाने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Mon, 27 Mar 2023 11:24 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Mar 2023 11:24 AM IST
सार

रामनगर में होने वाली जी20 बैठक को लेकर एसएफजे की धमकी मिली है। कई लोगों को की जा रही कॉल में बैठक में खालिस्तान के झंडे लगाने की बात कही जा रही है। डीजीपी ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
Khalistani terrorist Gurpatwant Pannu SFJ threat regarding G20 meeting alert Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रामनगर में होने वाली जी20 बैठक को लेकर धमकी दी है। पन्नू की रिकॉर्डेड आवाज में इस तरह के धमकी वाली कॉल रविवार शाम को सैकड़ों नंबरों पर आई। इसमें पन्नू ने रामनगर को खालिस्तान का हिस्सा बताते हुए बैठक के दौरान वहां खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाने की बात कही है।

विज्ञापन


यह कॉल सबसे ज्यादा मीडिया और सरकारी कर्मचारियों को आए हैं। मामला संज्ञान में आते ही डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। विभिन्न नंबरों की जांच में एसटीएफ को लगाया गया है। रामनगर में तीन दिन 28 से 30 मार्च को जी20 बैठक में 20 देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


अमृतसर में हुए जी20 सम्मेलन को लेकर भी दी थी धमकी 
इसके लिए पुलिस ने भी खासी तैयारियां की हैं। इसी बीच रविवार को पन्नू की इस तरह की धमकी भरे कॉल से एकाएक हलचल शुरू हो गई। शाम से लोगों के पास विभिन्न भारतीय नंबरों से काल आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Amritpal Singh: बॉर्डर-चेकपोस्ट के पास चस्पा किए अमृतपाल के पोस्टर, नेपाल बॉर्डर तक अलर्ट पर है पुलिस

इसमें पन्नू धमकी भरे अंदाज में कह रहा है कि रामनगर भारत का हिस्सा नहीं बल्कि खालिस्तान है। सिख फॉर जस्टिस रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट समेत बैठक के दौरान वहां खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाएगा। इससे पहले पन्नू ने बीते 15 मार्च को अमृतसर में हुए जी20 सम्मेलन को लेकर भी इसी तरह की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed