फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   khalistan supporters do Post on facebook in uttarakhand

उत्तराखंड में एक बार फिर खालिस्तान समर्थकों की दस्तक, समर्थन में फेसबुक पर डाले पोस्ट 

Tue, 22 Jan 2019 11:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
khalistan supporters do Post on facebook in uttarakhand
facebook - फोटो : Demo pic

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर में खटीमा, सितारगंज और रुद्रपुर के बाद अब बाजपुर थाना क्षेत्र में खालिस्तान समर्थकों ने सोशल मीडिया पर दस्तक दी है। फेसबुक पर खालिस्तान के समर्थन में वीडियो और पोस्ट अपलोड करने वाले दो युवकों को पुलिस ने चिह्नित कर उनके परिजनों से पूछताछ की है। फिलहाल युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। पिछले पांच माह में पुलिस की ओर से छह खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


बीते सोमवार को पुलिस को कुछ युवकों की ओर से फेसबुक पर खालिस्तान आंदोलन के नेता रहे जनरैल सिंह भिंडरवाला के समर्थन में वीडियो और पोस्टर, पोस्ट किए जाने की सूचना मिली। हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच कर बाजपुर थाना क्षेत्र के दो युवकों को चिह्नित कर लिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि फेसबुक पर पोस्ट अपलोड करने वाले युवकों में से एक बरेली (यूपी) और दूसरा गुजरात में नौकरी करता है लेकिन दोनों के परिजन बाजपुर में रहते हैं। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों से पूछताछ कर फेसबुक से युवकों की आईडी हटाने के साथ ही भविष्य में उन्हें ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है। फिलहाल युवक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं लेकिन परिजनों ने पुलिस को लिखित माफीनामा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में खटीमा में भी व्हाट्सएप पर 20-20 खालिस्तान रिफ्रेंडम नाम से ग्रुप चलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद अक्तूबर में सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करने वाले सितारगंज निवासी एक युवक और रुद्रपुर निवासी एक बुजुर्ग के खिलाफ भी पुलिस की ओर से 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। 

फेसबुक पर बाजपुर के दो युवकों के खालिस्तान के समर्थन में पोस्ट अपलोड किए गए थे। जांच में पता चला है कि दोनों युवक दूसरे प्रदेशों में नौकरी करते हैं। फिलहाल, युवकों के परिजनों से बात कर युवकों की फेसबुक आईडी को हटा दिया गया है। साथ ही भविष्य में उन्हें इस तरह के पोस्ट अपलोड नहीं करने की चेतावनी दी गई है। आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
 - बरिंदरजीत सिंह एसएसपी यूएसनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed