फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   khali challenge to world wrestler to come in indian version of wrestling.

'द ग्रेट खली' ने दुनिया के रेसलर्स को दी खुली चुनौती

Thu, 07 Jan 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Jan 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
khali challenge to world wrestler to come in indian version of wrestling.

डब्ल्यू डब्ल्यू ई (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) के स्वदेशी संस्करण के प्रमोशन के लिए देहरादून पहुंचे द ग्रेट खली ने दुनियां के नामी रेसलर्स को खुली चुनौती पेश की। यह चुनौती देते हुए खली ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने रखी टेबल को हाथ मारकर तोड़ दिया।

विज्ञापन


एक बार हैवीवेट चैंपियन रह चुके खली ने कहा कि अंडरटेकर, जॉन सीना, केन सहित सबको वे चुनौती देते हैं। खली की सीडब्ल्यूई (सेंटर फॉर रेसलिंग एंटरटेनमेंट) उत्तराखंड में 24 और 28 फरवरी को डब्ल्यू डब्ल्यू ई की तर्ज पर रेसलिंग का आयोजन कर रही है। खली का कहना है कि इसमें वे खुद भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


बुधवार को बीजापुर में सीडब्ल्यूई के आयोजन के प्रमोशन के लिए आयोजित कार्यक्रम में खली से पूछा गया था कि क्या उन्हें डब्ल्यू डब्ल्यू ई से बाहर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में रेसलिंग कराने के लिए छोड़ा WWE

khali challenge to world wrestler to come in indian version of wrestling.

इस पर खली ने कहा कि डब्ल्यू डब्ल्यू ई का केंद्र अमेरिका है। इसी तर्ज पर भारत में आयोजन कराने के लिए उन्होंने रेसलिंग की दुनिया को छोड़ा। उनकी एकेडमी 24 और 28 फरवरी को उत्तराखंड में रेस्लिंग आयोजित करेगी। इस आयोजन में बाहर के देशों के करीब 15 और भारत से 14 लड़ाके शामिल होंगे।

खली ने अंडरटेकर, जॉन सीना आदि को खुली चुनौती दी और कहा कि ये लोग चाहें तो फाइट के लिए उन्हें नोटिस भेजे या फरवरी में हो रहे आयोजन में शामिल होकर उनका मुकाबला करें।

खली ने कहा कि भारत में एक नहीं हजारों खली बनाने की क्षमता है। अमेरिका में उनका छोटा सा व्यवसाय भी है। दौलत के लिए ही सब कुछ नहीं किया जाता। मजदूरी करके जिंदगी को जीना सीखा था। हिंदुस्तान को इस खेल में आगे बढ़ाने के लिए वापस लौटा। प्रेस वार्ता में निशानेबाज जसपाल राणा सहित अन्य उपस्थित थे।

राष्ट्रीय खेल का प्रमोशन करेंगे खली

khali challenge to world wrestler to come in indian version of wrestling.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि खली का सहयोग उत्तराखंड में 2018 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के प्रमोशन के लिए लिया जा रहा है। राजनीतिक लाभ के रूप में खली के नाम का उपयोग करने का कोई इरादा उनका नहीं है।

सीएम फॉर यूथ से जुड़ेंगे खली
मुख्यमंत्री हरीश रावत से फेसबुक और अन्य माध्यमों से जुडे़ युवाओं के समूह सीएम फॉर यूथ से खली भी जुड़ने जा रहे हैं। बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में खली ने यह इच्छा मुख्यमंत्री के सामने रखी।

लड़कियों को तैयार कर रहे हैं मुकाबलों के लिए
खली के मुताबिक आठ लड़कियों को भी मुकाबलों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। अधिकतर प्रशिक्षु उत्तर प्रदेश से हैं। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा से भी उनके यहां प्रशिक्षु पहुंचे हैं। आयोजन में पहुंची और खली के केंद्र में प्रशिक्षण ले रही बुलबुल ने कहा कि लड़कियों को निशुल्क प्रशिक्षित किया जाएगा।

...और सीएम भी चढ़े मेज पर

khali challenge to world wrestler to come in indian version of wrestling.

खली को विशेष रूप से तैयार की गई टोपी पहनाने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत को मेज पड़ चढ़ना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी दोनो पोती और मैं खुद खली का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। इस फरवरी में उत्तराखंड में द ग्रेट खली मेनिया की शुरूआत से हम सभी रोमांचित हैं।

पहले तैयार की गई थी कार्यक्रम की रूपरेखा
उत्तराखंड में प्रस्तावित मुकाबलों के प्रमोशन के लिए आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा पहले से ही तय थी। प्रेस वार्ता से पहले ब्रांड प्रमोशन कर रही इंटिग्रेटिड ब्रांड सोल्यूशन ने 70 एमएम की स्क्रीन पर द ग्रेट खली की मजदूरी से लेकर फाइटर बनने तक की कहानी दिखाई।

-दो दिवसीय प्रो रेसलिंग मुकाबले का नाम सीडब्ल्यूई-द ग्रेट खली रिटर्नस रखा गया है।
- मुकाबले हल्द्वानी और देहरादून में बनाए गए उत्तराखंड के दो नए खेल स्टेडियमों में 24 फरवरी 2016 और 28 फरवरी 2016 को आयोजित होंगे।
-चार महिला फाइटर्स के साथ कुल 15 अंतरराष्ट्रीय फाइटर्स, खली और अन्य भारतीय फाइटर्स इन मुकाबलों में शामिल होंगे।
-आयोजन का सीधा प्रसारण पूरे राज्य मे बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राज्य के प्रत्येक जिले में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed